ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

IIT 2020 Global Summit : पीएम मोदी बोले- रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म के सिद्धांत के लिए प्रतिबद्ध है सरकार

नई दिल्ली। कोविड-19 के चुनौतीपूर्ण माहौल में भारत में रिकॉर्ड निवेश आया है। यह दिखाता है कि दुनिया भारत को भरोसेमंद साथी की नजर से देखती है। शुक्रवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये आइआइटी 2020 ग्लोबल समिट को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह बात कही। प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार रिफॉर्म (सुधार), परफॉर्म (प्रदर्शन) और ट्रांसफॉर्म (बदलाव) के सिद्धांत के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

मोदी ने कहा, ‘कोई सेक्टर सुधारों से वंचित नहीं है। कृषि, परमाणु ऊर्जा, रक्षा, शिक्षा, स्वास्थ्य, इन्फ्रास्ट्रक्चर, फाइनेंस, बैंकिंग, कराधान और ऐसे ही कई क्षेत्रों में हमने सुधार किया है। 44 केंद्रीय श्रम कानूनों को मात्र चार श्रम संहिताओं में समेटकर हमने श्रम क्षेत्र में उल्लेखनीय सुधार किया है। आज हमारी कॉरपोरेट टैक्स की दर दुनिया में सबसे कम है।’

पीएम ने कहा कि कोरोना काल में भारत में रिकॉर्ड निवेश आया। इसमें भी बड़ी हिस्सेदारी टेक्नोलॉजी सेक्टर की रही। स्पष्ट है कि दुनिया को हम पर भरोसा है। भारत के काम करने के तरीके में आमूलचूल बदलाव आया है। जिन बातों के बारे में लगता था कि हम कभी नहीं कर सकते हैं, वे काम आज तेज गति से हो रहे हैं।

टेक्नोलॉजी सेक्टर में मजबूती की प्रतिबद्धता जताते हुए मोदी ने कहा, ‘इस दिशा में हम दक्षिण पूर्व एशिया और यूरोपीय देशों के साथ काम कर रहे हैं। हमारा लक्ष्य है कि युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने और सीखने के लिए अंतरराष्ट्रीय मंच मिले।’

बता दें कि पैन आइआइटी अमेरिका द्वारा आयोजित इस वर्ष के शिखर सम्मेलना का विषय द फ्यूचर इज नाउ (The Future is Now) है। इस शिखर सम्मेलन में अर्थव्यवस्था, प्रौद्योगिकी, नवाचार, स्वास्थ्य, आवास संरक्षण और सार्वभौमिक शिक्षा जैसे मुद्दों पर चर्चा की जा रही है। पैन आइआइटी यूएसए (Pan IIT USA) एक ऐसा संगठन है जो 20 वर्ष से अधिक पुराना है। 2003 से Pan IIT  USA ने इस सम्मेलन का आयोजन किया और उद्योग, शिक्षा और सरकार सहित विभिन्न क्षेत्रों के वक्ताओं को आमंत्रित किया है।

Related Articles

Back to top button