ब्रेकिंग
श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आयोजित हुई बड़े स्तर की 'मॉक ड्रिल', इमारत ढहने की स्थिति में या... दिल्ली के कश्मीरी गेट बस अड्डे पर हुई अजीब घटना: 55 लाख रुपये के जेवरात से भरा बैग अदला-बदली के बाद ... मथुरा में अनोखी घुड़चढ़ी का अनूठा नजारा: जीजा ने अपने दो सालों को पहनाई 500-500 के नोटों से बनी एक-ए... दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर नई दिल्ली पहुंचे नेपाल के प्रधानमंत्री बालेंद्र शाह, एयरपोर्ट पर केंद्र... उत्तर प्रदेश पुलिस महकमे में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 144 डीएसपी और एसीपी के हुए तबादले, कई कमिश्नरेट ... सोना न खरीदने की पीएम मोदी की अपील पर सियासत तेज: बीजेपी ने कांग्रेस से की माफी की मांग, कहा- प्रधान... रूस-यूक्रेन युद्ध की आंच अब पोलैंड तक पहुंची: रूसी मिसाइलों और ड्रोन के गिरने से बढ़ी NATO में हलचल,... वैशाली में पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा नीतीश सेतु के लोकार्पण के तुरंत बाद हंगामा, राजद समर्थकों पर एनड... कौशल दीक्षांत समारोह में शामिल हुए केंद्रीय मंत्री जयंत चौधरी, कठिन समय में भी कार्यक्रम में पहुंचने... राजस्थान पंचायत चुनावों में कांग्रेस की बंपर जीत, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के गृह जिले और वसुंधरा रा...
मनोरंजन

फैट से फिर फिट हुए फरदीन ख़ान, ये फोटो देखकर आपको भी लगेगा शॉक

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर फरदीन ख़ान इंडस्ट्री के जाने माने अभिनेता हैं, हालांकि फरदीन लंबे समय से फिल्मों और चकाचौंथ की दुनिया से दूर हैं। आखिरी बार जब फरदीन ख़ान की कुछ तस्वीरें सामने आई थीं तो उन्हें देखकर हर कोई हौरान रह गया था। उन तस्वीरों में फरदीन ख़ान फाफी मोटे नज़र आ रहे थे जिस वजह से उन्हें ट्रोलिंग का काफी सामना करना पड़ा था। उन फोटोज़ में एक्टर का वज़न इतना ज्यादा लग रहा था कि उन्हें पहचानना मुश्किल हो रहा था।

वहीं अब फरदीन की कुछ नई तस्वीरें सामने आईं जो आपको एक बार शॉक दे देंगी। एक साल पहले सफेद दाढ़ी और बढ़े हुए वज़न में दिखने वाले फरदीन अब फिर से एक दम फिट एंड हैंडसम हो गए हैं। नई तस्वीरों में फरदीन एकदम वैसे ही लग रहे हैं जैसे वो अपनी फिल्मों में लगा करते थे। सॉलिड बॉडी, आंखों पर काला चश्मा, काले बाल और एक दम फिट पर्सनैलिटी। एक्टर की बढ़े हुए वज़न वाली फोटोज़ जिसने भी देखी होंगी उन्हें एक्टर की ये फोटो देखकर ज़रूर हैरानी हो। तस्वीरों से ही साफ पता चल रहा है कि एक्टर ने एक साल में अपनी ऊपर काफी ज्यादा काम किया है। इस ट्रॉन्फॉर्मेशन में उनकी मेहनत साफ नज़र आ रही है

आपको बता दें कि वज़न बढ़ने के बाद जब फरदीन की फोटोज़ सामने आई थीं तो उन्हें काफी ट्रोल किया गया था जिस पर एक्टर ने कहा था, ‘मैं जो हूं वो हूं। अपने आप को रोज़ शीशे में देख सकता हूं। मेरे वजन को लेकर लोगों को बात करने की जरूरत नहीं है और उन्हें इस तरह की बातों से आगे बढ़ जाना चाहिए’।

फरदीन ने प्रेम अगन से बॉलीवुड में डेब्यू किया था और उसके बाद हे बेबी , नो एंट्री, फ़िदा लव के लिए कुछ भी करेगा और सुपरहिट ऑल द बेस्ट में काम किया था। उन्होंने 2005 में अपने ज़माने की मशहूर अभिनेत्री मुमताज़ की बेटी नताशा माधवानी से शादी की। उनकी एक बेटी और एक बेटा है।

Related Articles

Back to top button