ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

अपने डेढ़ माह के मासूम बच्चे को बेचने पर मजबूर हुई मां, वजह उड़ा देगी होश

आगरा: जिले के एसएन मेडिकल कॉलेज अस्पताल के इमरजेंसी में मंगलवार को इलाज के लिए अपने बच्चे को भर्ती कराने के कुछ देर बाद ही एक महिला वहां से उसे लेकर बाहर निकली और कथित तौर पर बच्चे को बेचने के लिए जोर-जोर से आवाज लगाने लगी। उसकी इस हरकत के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और पुलिस को भी मामले की जानकारी दी गई। महिला के मुताबिक, वह बेहद गरीब है और बच्चे को दौरे पड़ते हैं। उसने बताया कि उसका पति नशा करता है और उसका चाल-चलन भी ठीक नहीं।

उसने कहा कि वह बच्चा पाल नहीं पाएगी इसलिये उसे बेचना चाहती है। मौके पर पहुंचे थाना एमएम गेट के निरीक्षक अवधेश अवस्थी ने बताया कि महिला की मानसिक हालत ठीक नहीं है। उन्होंने बताया कि सदर थाना क्षेत्र में रहने वाली महिला का तीन वर्ष का एक और बच्चा है जिसे उसकी जेठानी पाल रही है। अवस्थी ने बताया कि महिला का यह दूसरा बच्चा डेढ़-दो महीने का है। मामले की जानकारी मिलने पर अस्पताल प्रशासन ने बच्चे को फिर से इमरजेंसी में भर्ती कराया और उसका इलाज किया जा रहा है। अवस्थी ने बताया कि महिला के परिजनों को भी बुलाया गया और महिला का भी इलाज करवाया जा रहा है।

Related Articles

Back to top button