ब्रेकिंग
Ram Mandir Donation Scam SIT: सुप्रीम कोर्ट में SIT का खुलासा; राम मंदिर काउंटिंग रूम से चोरी के 105... Delhi High Court PIL: डीटीसी बस हड़ताल से थमीं दिल्ली की रफ्तार; जनहित याचिका पर हाईकोर्ट की पीठ करे... Faridabad CM Flying Raid: तिगांव में अवैध बुलेटप्रूफ कार वर्कशॉप पर CM फ्लाइंग का छापा; 4 लग्जरी गाड... Gurugram MCG Action: भोंडसी में नगर निगम का बड़ा बुलडोजर एक्शन; 6 अवैध भवन सील, 4 ध्वस्त Gurugram Crime News: गुड़गांव की नाथूपुर सब्जी मंडी में हिताची ATM में लगी भीषण आग; मशीन में रखा कैश... Raipur News: रायपुर उत्तर में विधायक पुरन्दर मिश्रा की 8 दिवसीय पदयात्रा; सीएम साय करेंगे आगाज, राज्... Kanker Yuva Udaan Event: '2047 तक विकसित भारत का सपना युवाओं के कंधे पर'; कांकेर में बोले युवा आयोग ... Kanker BSF Camp News: माओवाद के साये से निकलकर वर्दी के सपने; कांकेर के तुमापाल में BSF कैंप में उमड... Raipur News: भाटागांव सब्जी बाजार विवाद में आयुक्त का आश्वासन; 7 दिनों में सामने आएंगे लॉटरी आवंटन क... Chhattisgarh News: कोरबा के पूछपारा में शर्मनाक घटना; नमाजी बुजुर्ग पर हमला कर युवक फरार, मेडिकल कॉल...
विदेश

25 साल के दलित ने पार्टी का खाना टच किया तो उच्च जाति के लोगों ने लाठी डंडों से पीट-पीटकर ले ली जान

वाशिंगटनः अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडेन ने भारतीय-अमेरिकी डॉ. विवेक मूर्ति को सर्जन जनरल नामित किया है। बाइडेन ने भरोसा जताया है कि जाने माने भारतीय अमेरिकी चिकित्सक कोविड-19 वैश्विक महामारी से निपटने और विज्ञान एवं चिकित्सा में लोगों का भरोसा बहाल करने में अहम भूमिका निभाएंगे। डॉ. मूर्ति (43) ओबामा प्रशासन में अमेरिका के सर्जन जनरल थे और उन्हें डोनाल्ड ट्रंप के राष्ट्रपति बनने के बाद अचानक पद छोड़ना पड़ा था। बाइडेन ने मंगलवार को कहा, ‘‘डॉ. मूर्ति जन स्वास्थ्य एवं चिकित्सा संबंधी मामलों में मेरे सबसे विश्वसनीय सलाहकारों में शामिल होंगे और मैं जन सेवा जारी रखने के लिए उनका आभारी हूं।”

उन्होंने डॉ. मूर्ति को एक ‘‘प्रतिष्ठित चिकित्सक एवं अनुसंधान वैज्ञानिक” बताते हुए कहा कि वह इस पद पर दूसरी बार सेवाएं देंगे। बाइडेन ने कहा, ‘‘अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने नशीले पदार्थों से लेकर मानसिक स्वास्थ्य जैसे जनस्वास्थ्य से जुड़े कुछ बड़े मसलों से निपटने में मदद की थी।” उन्होंने कहा, ‘‘वह कोविड-19 से निपटने, विज्ञान एवं चिकित्सा में जनता का भरोसा फिर से कायम करने में ही अहम भूमिका नहीं निभाएंगे, बल्कि वह मेरे भी अहम सलाहकार होंगे और मानसिक स्वास्थ्य, नशा, स्वास्थ्य पर असर डालने वाले सामाजिक एवं पर्यावरणीय कारकों जैसे जन स्वास्थ्य के वृहद मामलों पर भी सरकार का रुख तय करने में मेरी मदद करेंगे।” बाइडेन ने कहा, ‘‘सबसे बड़ी बात यह है कि वह संभावनाओं से भरे स्थान के रूप में इस देश में लोगों का भरोसा फिर से कायम करने में मदद करेंगे।

वह भारतीय प्रवासियों के बेटे हैं, जिन्होंने अमेरिका के वादे पर भरोसा करते हुए अपने बच्चों का पालन-पोषण किया।” डॉ. मूर्ति इससे पहले 2014 से 2017 तक इस पद पर सेवाएं दे चुके हैं और इस समय सत्ता हस्तांतरण के दौरान बाइडेन के कोविड-19 सलाहकार बोर्ड के सह अध्यक्ष हैं। डॉ. मूर्ति ने कहा कि वह अमेरिकियों की देखभाल करने के लिए स्वयं को समर्पित करेंगे, हमेशा विज्ञान एवं तथ्यों पर आधारित बात करेंगे और दुनिया के ऐसे देश की सेवा करने के लिए सदा आभारी रहेंगे, जहां भारत के एक गरीब किसान के पोते को नवनिर्वाचित राष्ट्रपति पूरे देश के स्वास्थ्य की देखभाल करने को कह सकते हैं।

Related Articles

Back to top button