ब्रेकिंग
Monsoon Withdrawal in CG: उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ से जल्द होगी मानसून की विदाई, मौसम विभाग ने दी जान... Bijapur CAF Jawan Death: सैंड्रा कैंप में तैनात विजेंद्र ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, परिज... Usri River Body Found: मुफ्फसिल थाना क्षेत्र का मामला, एसआईटी और खोजी कुत्ते की मदद से हो रही थी तला... Palamu Murder Case: चर्चित प्रभात मेहता हत्याकांड की जांच के लिए एसआईटी गठित, आईपीएस दिव्यांशु शुक्ल... Jharkhand Ration Dealers News: कमीशन बढ़ाकर 2 रुपये प्रति किलो करने की मांग, सर्वर समस्या से परेशान ... Pregnant Woman Murder Case: पाटन थाना क्षेत्र के रानीताल पुलिया की घटना, पुलिस ने तीन आरोपियों को कि... Madhya Pradesh Crime & Accident: जिला अस्पताल में घायलों का चल रहा इलाज, पुलिस पेट्रोलिंग टीम की सूझ... Madhya Pradesh Police Action: सीसीटीवी फुटेज आया सामने, जमीन विवाद के चलते ज्योति चौरसिया की हत्या क... Kranti Gaud Bageshwar Dham: पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने गोल्ड मेडलिस्ट क्रिकेटर को दी बधाई, घुव... Amit Shah Minute-to-Minute Schedule: स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा का अनावरण और डेयरी प्रोडक्ट्स प्लां...
मनोरंजन

‘कुली नं 1’ का दूसरा गाना ‘हुस्न है सुहाना’ रिलीज, वरुण धवन संग रोमांटिक डांस करती दिखीं सारा अली खान

नई दिल्ली। बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन और सारा अली खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘कुली नं 1’ को लेकर लगातार चर्चा में हैं। इस ​फिल्म का नया गाना ‘हुस्न है सुहाना’ आज यानी बुधवार को रिलीज हो गया है। इस गाने में वरुण और सारा का कातिलाना अंदाज में डांस देखने लायक है। गाने को यूट्यूब पर कुछ ही देर पहले रिलीज किया गया है। वहीं रिलीज होते ही ये गाना तेजी से वायरल हो रहा है। अबतक स गाने को लाखों बार देखा जा चुका है।

वहीं सारा ने भी इस गाने की पहली झलक मंगलवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर की थी। उन्होंने इसी के साथ फैंस को ये जानकारी दी थी कि ‘कुली नं 1’ का दूसरा गाना ‘हुस्न है सुहाना’ बुधवार को रिलीज होगा। सारा ने जो वीडियो शेयर किया था उसमें वरुण धवन और वो धमाकेदार डांस करती नजर आईं थीं।

इस वीडियो को शेयर करते हुए सारा ने कैप्शन में लिखा था, ‘हुस्न है सुहाना’, कल देखें बिना कोई बहाना।’ वीडियो में सारा अली खान पिंक कलर की ड्रेस में डांस करते हुए काफी ब्यूटीफुल नजर आ रही हैं। वहीं एक्ट्रेस की इस पोस्ट के वीडियो को सिर्फ चार घंटों में 30 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है।

वहीं ‘हुस्न है सुहाना’ गाने से पहले ‘कुली नं 1’ का पहला गाना ‘भाभी’ हाल ही में रिलीज हुआ है। इस गाने इस गाने में भी सारा और वरुण की जोड़ी को फैंस ने काफी पसंद किया है। वहीं सॉन्ग रिलीज से पहले भी सारा ने इस गाने की एक झलक भी फैंस के साथ शेयर की थी। ‘भाभी’ सॉन्ग में वरुण रेलवे स्टेशन पर डांस करते नजर आए थे।

आपको बता दें कि सारा अली खान और वरुण धवन की फिल्म ‘कुली नं 1’ इसी महीने 25 दिसंबर को ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेजन प्राइम वीडियो पर रिलीज की जाएगी। सारा अली मूवी में वरुण के अपोजिट लीड रोल में नजर आएंगी।

Related Articles

Back to top button