ब्रेकिंग
ED Officers SC ST Act Case Ranchi: हाईकोर्ट ने जवाब दाखिल करने के लिए मांगा समय, 2 नवंबर को होगी अगल... Jharkhand Food Department Guidelines: अवैध एलपीजी उपयोग रोकने के लिए जिला प्रशासन और तेल कंपनियों मे... Charged for Impact Event Dhanbad: इंडस्ट्री और एकेडमिक सहयोग पर विशेष चर्चा, कई दिग्गज हुए शामिल 174 यात्रियों की जान बचाने वाले जांबाज कैप्टन: स्मित मछार को 'गुजरात गरिमा पुरस्कार' से नवाजेगी सरका... Ranchi News: नामकुम में स्वच्छता ही सेवा-2026 अभियान के तहत विशेष कार्यक्रम, मंत्री योगेंद्र प्रसाद ... चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका: संवैधानिक और कानूनी प्रक्रियाओं पर उठे... Dhamtari Snake Bite News: घर में सो रही मां और मासूम बेटी को करैत सांप ने डसा, डेढ़ साल की बच्ची की द... INDIA गठबंधन के साथ हैं, लेकिन राहुल गांधी की पीएम उम्मीदवारी पर साधी चुप्पी: मध्यावधि चुनाव के संके... CGPSC and UPSC Success Story: कैंसर को मात देकर अधिकारी बने संजय डहरिया की कहानी से युवाओं को मिली प... Chhattisgrah Politics Update: विकसित भारत के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही यात्रा, 7 अक्टूबर को पहुंचेगी...
देश

सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा के बाद आगे के कदम पर होगा फैसला, शाम तक सबकुछ होगा साफ- राकेश टिकैत

नई दिल्ली। कृषि कानूनों के खिलाफ 13 दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। इस बीच आज सरकार के साथ होने वाली बैठक टल गई है। किसान आगे क्या करना है इसे लेकर सरकार से मिलने वाले प्रस्ताव पर चर्चा के बाद फैसला लेंगे। आज शाम तक स्थिति साफ होने की उम्मीद है। भारतीय किसान यूनियन के प्रवक्ता राकेश टिकैत ने इसकी जानकारी दी है। उनका कहना है कि किसान आज सरकार के प्रस्ताव पर चर्चा करेंगे। चर्चा के बाद आगे क्या करना है उसपर फैसला होगा। छठे दौर की बैठक रद हो गई है। शाम चार-पांच बजे तक सबकुछ साफ होगा।

इससे पहले उन्होंने कहा कि मंगलवार को गृह मंत्री अमित शाह के साथ बैठक सकारात्मक रही। हालांकि, उन्होंने इस बात को दोहराया कि किसान चाहते हैं कि नए कृषि कानूनों को वापस ले लिया जाए, जबकि सरकार संशोधन करना चाहती है। टिकैत ने बैठक को लेकर कहा, ‘मैं कहूंगा कि बैठक सकारात्मक रही। सरकार ने हमारी मांगों पर संज्ञान लिया है और हमें एक मसौदा देगी, जिस पर हम विचार-विमर्श करेंगे। अभी यह तय नहीं है कि सरकार के साथ अगली बैठक कब होगी। विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।’

किसान यूनियनों के नेताओं ने मंगलवार को अमित शाह, कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर और वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के साथ कृषि कानूनों को लेकर एक बैठक की। बैठक के बाद, अखिल भारतीय किसान सभा के महासचिव हन्नान मोल्लाह ने मीडियाकर्मियों से कहा था कि केंद्र के साथ छठे दौर की बैठक रद हो गई है। यह बैठक आज होनी थी उन्हें सरकार से एक प्रस्ताव मिलेगा, जिस पर वे विचार-विमर्श करेंगे।

इस बीच, विपक्षी दलों का एक संयुक्त प्रतिनिधिमंडल आज शाम राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से मुलाकात करेगा, सीपीआइ (एम) के महासचिव सीताराम येचुरी ने इसकी जानकारी दी। इस प्रतिनिधिमंडल में राहुल गांधी, शरद पवार और अन्य शामिल होंगे। कोविड -19 प्रोटोकॉल के कारण, केवल 5 लोगों को उनसे मिलने की अनुमति दी गई है। दिल्ली की सीमाओं पर 26 नवंबर से विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों ने मंगलवार को भारत बंद का आह्वान किया था। इसे कई राजनीतिक दलों का समर्थन प्राप्त था। सरकार और किसान यूनियनों ने अब तक पांच दौर की वार्ता की है।

Related Articles

Back to top button