ब्रेकिंग
अक्टूबर में देश के बुनियादी उद्योगों ने पकड़ी तेज रफ्तार, कोर सेक्टर की ग्रोथ सितंबर के 8.2 फीसदी से... 24 नवंबर को मनाई जाएगी कार्तिक पूर्णिमा, पवित्र नदियों में स्नान और दीपदान से प्राप्त होता है अक्षय ... सर्दियों में सेहत का खजाना है मोरिंगा यानी सहजन का सूप, आयरन और विटामिन सी से भरपूर यह रेसिपी इम्युन... रिलीज के 15 दिन बाद भी अपना भारी-भरकम बजट नहीं निकाल पाई रणबीर कपूर और यश की 'रामायण', दो भागों का क... कश्मीर घाटी में स्थानीय आतंकवाद का सफाया, लतीफ भट के मारे जाने के बाद अब जम्मू संभाग के चार स्थानीय ... U19 एशिया कप में चमके वीरेंद्र सहवाग के बेटे आर्यवीर सहवाग, शानदार प्रदर्शन से आलोचकों का मुंह बंद क... प्रीमियम स्मार्टफोन खरीदने वालों को लग सकता है बड़ा झटका, साल के अंत तक 30 फीसदी से ज्यादा बढ़ सकती ... एसससीओ बैठक में हिस्सा लेने नई दिल्ली पहुंचे पाकिस्तानी मंत्री मुसादिक मसूद मलिक, सीमा पार आतंकवाद क... फिक्की के मंच से दिए गए पीएम मोदी के बयान पर राहुल गांधी का तीखा पलटवार, कहा—यह उद्योगपतियों पर आरोप... सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला, बेंगलुरु के अधूरे हाउसिंग प्रोजेक्ट के 4,500 घर खरीदारों को फ्लैट मिलने...
देश

OMG! बीवी से हुआ झगड़ा तो शराबी पति ने दांतों से काटी पत्नी की जुबान

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां शराब के नशे में घर पहुंचे शख्स की अपनी पत्नी के साथ बहस हो गई। बहस इस हद तक पहुंच गई कि आरोपी ने गला दबाकर पत्नी की हत्या करने की कोशिश, लेकिन जब इसमें नाकामयाब हुआ तो दांतों से उसकी जुबान काट दी।

घटना की सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने मौके से आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान लखनऊ की तहसील के भट्टा गांव में रहने वाले रचित रावत के रूप में हुई है। वह प्राइवेट नौकरी करता है। शराब पीने का आदि रचित सोमवार देर रात जब नशे की हालत में घर पहुंचा था। पत्नी सुमन ने शराब पीने का विरोध किया। जिसपर आरोपी ने सुमन पर डंडे से हमला कर दिया। रचित ने पत्नी का गला भी दबाया था।

सुमन के चिल्लाने की आवाज सुन कर पड़ोसी मदद के लिए पहुंचे।जिन्हें देख कर आरोपी ने भागने का प्रयास किया। इस बीच सूचना पर पहुंची पुलिस ने रचित को गिरफ्तार। इंस्पेक्टर त्रिलोकी सिंह के अनुसार सुमन को घायल हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button