ब्रेकिंग
Balod News: कबीरधाम में भारतीय किसान संघ का उग्र प्रदर्शन, 23 सूत्रीय मांगों को लेकर ट्रैक्टरों से क... Chhattisgarh Industrial Fire: भिलाई की फैक्ट्री में कैमिकल ड्रम फटने से लगी आग, बाल-बाल बचे मजदूर Raipur News: शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में भारत-जिम्बाब्वे महिला टी-20 सीरीज, प्रशासन ने पूरी की... Chhattisgarh News: तेलीबांधा चौक के नाम परिवर्तन को लेकर सीएम साय का बयान, 'सेवा ज्योति संकल्प' के त... Bastar Development News: सहकारिता मॉडल पर चर्चा के लिए बस्तर पहुंचे विभिन्न राज्यों के सहकारिता सचिव... Nana Patekar Demise: पद्म श्री पुरस्कार विजेता मशहूर अभिनेता नाना पाटेकर का 75 वर्ष की उम्र में निधन... Kisan Andolan Chhattisgarh: धान के बढ़े दाम और बकाया भुगतान की मांग को लेकर किसानों ने निकाली ट्रैक्... Dantewada News: दंतेश्वरी मंदिर में नवरात्रि दुकान आवंटन को लेकर व्यापारियों का विरोध, सड़क पर जगह म... Chhattisgarh Crime News: कमिश्नरेट पुलिस ने जब्त किया 1 क्विंटल 27 किलो गांजा, एनडीपीएस एक्ट के तहत ... Cyber Crime Ranchi: APK फाइल डाउनलोड कराकर बैंक खाता खाली करने वाला शातिर गिरोह सक्रिय, FIR दर्ज
देश

डिप्टी सीएम सिसोदिया के आवास पर हमला, आप ने भाजपा और दिल्ली पुलिस पर साधा निशाना

नई दिल्लीः आम आदमी पार्टी (आप) ने बृहस्पतिवार को आरोप लगाया कि दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर ‘‘भाजपा के गुंडों ने हमला” किया। हालांकि दिल्ली भाजपा ने इन आरोपों को खारिज करते हुए कहा कि उसने शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया था। इससे पहले, भाजपा कार्यकर्ताओं ने केजरीवाल सरकार से बकाए के भुगतान की मांग को लेकर अनिश्चितकालीन धरना दे रहे पार्टी शासित नगर निगमों के नेताओं एवं महापौरों की हत्या करने के कथित षड्यंत्र को लेकर सिसोदिया के आवास के निकट प्रदर्शन किया था।

आप के प्रवक्ता सौरभ भारद्वाज ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि पुलिस ने ‘‘गुंडों” को सिसोदिया के आवास में घुसने से नहीं रोका और उन्होंने आवास के चारों ओर लगाए गए अवरोधक भी हटा दिए। उन्होंने सिसोदिया के आवास के बाहर के इलाके का कथित वीडियो भी दिखाया, जिसमें लोगों को एक समूह को आवास में जबरन घुसते देखा जा सकता है। भारद्वाज ने कहा, ‘‘भाजपा के गुंडों ने उपमुख्यमंत्री के आवास पर उस समय हमला किया, जब वह वहां नहीं थे। दिल्ली पुलिस ने इस काम में भाजपा के गुंडों की मदद की।”

दिल्ली भाजपा उपाध्यक्ष अशोक गोयल देवराहा ने इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दावा किया कि आप नेता भाजपा के महापौरों और अन्य निगम नेताओं को मारने के ‘षड्यंत्र’ से ध्यान हटाने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने कहा, ‘‘हमने यह स्पष्ट करने के लिए सिसोदिया के आवास के बाहर प्रदर्शन किया कि भाजपा कार्यकर्ता हर प्रकार की चुनौती का जवाब देने में सक्षम हैं।”

भाजपा की दिल्ली इकाई ने सिसोदिया और आप नेता दुर्गेश पाठक के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा कर बुधवार को आरोप लगाया कि वे भाजपा शासित नगर निगमों के नेताओं की हत्या करवाने की ‘साजिश’ रच रहे हैं। पाठक ने एक बयान में इन आरोपों को बकवास बताया और कहा कि भाजपा लोगों की छवि धूमिल करने के लिए दुष्प्रचार करती रहती है।

Related Articles

Back to top button