ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
विदेश

अमेरिका में जल्द शुरू होगा फाइजर वैक्सीन का आपातकालीन इस्तेमाल, FDA ने दी मंजूरी

वाशिंगटन। अमेरिका में लगातार बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों पर रोक लगाने के लिए जल्द ही  वैक्सीन का आपातकालीन उपयोग शुरू किया जा सकता है। यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन ने गुरुवार को फाइजर-बायोटेक कोविड-19 वैक्सीन के आपातकालीन उपयोग अपनी मंजूरी दे दी है। एफडीए के इस पैनल में वैक्सीन सलाहकार, वैज्ञानिक, संक्रामक रोग डॉक्टर और सांख्यिकीविद शामिल थे। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबकि पैनल में इस बात पर सहमति बनी की वैक्सीन का 16 से ज्यादा उम्र के लोगों पर आपातकालीन उपयोग शुरू किया जाए। बता दें कि बुधवार को देश में कोरोना के कारण सबसे ज्यादा तीन हजार से भी अधिक मौतें दर्ज की गईं थीं। अब वैक्सीन को मंजूरी मिलने के बाद देश में कोरोना स्थिति पर काबू पाया जा सकेगा।

गुरुवार को आठ घंटे की जनसुनवाई के बाद एफडीए पैनल में मौजूद सदस्यों ने फाइजर और उसके जर्मन साथी बायोएनटेक द्वारा विकसित वैक्सीन के उपयोग के समर्थन में वोट दिया। अब उम्मीद जताई जा रही है कि ब्रिटेन के बाद अमेरिका भी फाइजर वैक्सीन के टीके को जल्द मंजूदी दे देगा।

उम्मीद है कि एफडीए की मंजूरी मिलने के बाद शनिवार को वैक्सीन का आपातकालीन उपयोग किया जा सकता है। गौरतलब है कि यूके, कनाडा, बहरीन और सऊदी अरब में जनता के लिए फाइजर वैक्सीन को मंजूरी दी जा चुकी है। न्यूयॉर्क टाइम्स के मुताबिक, ट्रंप प्रशासन के मल्टी-बिलियन-डॉलर प्रोग्राम के ऑपरेशन वार स्पीड के तहत जुलाई में वैक्सीन की दस करोड़ डोज का ऑर्डर दिया जा चुका है। इसके साथ ही मॉडर्ना वैक्सीन के विकास और निर्माण का भारी भी समर्थन किया गया है।

गौरतलब है कि अमेरिका में कल कोरोना संक्रमण के कारण रिकॉर्ड मौतें दर्ज की गई थीं। यहां 24 घंटों में तीन हजार लोगों की मृत्यु हो गई है। ऐसा पहली बार है जब यहां एक दिन में इतनी ज्यादा मौतें दर्ज की गई हैं।

Related Articles

Back to top button