ब्रेकिंग
शराब की दुकानों पर उम्र की अनिवार्य जांच को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केंद्र के जवाब न देने पर जताई न... Jantar Mantar Protest: जंतर-मंतर पर CJP नेताओं की गिरफ्तारी पर गरमाई राजनीति, राहुल गांधी और ममता बन... Delhi Water Supply Management: दिल्ली में वाटर सप्लाई नेटवर्क को आधुनिक बनाने के लिए नई पहल, 'इंटेलि... Delhi High Court Notice on Analog Paneer: 'एनालॉग पनीर' की बिक्री के खिलाफ जनहित याचिका पर दिल्ली हा... Auraiya Crime News: कुत्ते को पीटने से रोकने पर कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, औरैया में दिल दहला ... Nalasopara Gym Trainer Case: नालासोपारा में जिम ट्रेनर आरिफ शेख पर दुष्कर्म और अश्लील वीडियो बनाने क... Bhagwant Mann Statement on Jhotta Murder: परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड पर सीएम भगवंत मान का बड़ा बयान... Delhi Jantar Mantar Dispute: एसीपी विवेक भगत से जुड़े विवाद में नया मोड़, पत्रकार रोजी और अभिजीत दीप... Railway Employee Bonus 2026: केंद्रीय कैबिनेट का बड़ा फैसला, 11 लाख से अधिक रेलवे कर्मचारियों को मिल... Rahul Gandhi Press Conference: CEC के खिलाफ प्रदर्शन में NSUI कार्यकर्ताओं पर पुलिसिया कार्रवाई, राह...
देश

केरल में स्थानीय निकाय चुनावों के दौरान पर्यावरण को सुरक्षित रखने का दिया गया संदेश

तिरुवनंतपुरम। केरल में गुरुवार को आयोजित किए गए स्थानीय निकाय चुनावों के दूसरे चरण के दौरान राज्य भर में ‘हरिता बूथ’ की स्थापना की गई। इन बूथ के जरिए पर्यावरण के बारे में संदेश किया गया। सुचित्वा मिशन के तहत इन बूथों का ओयजन किया गया था। सुचित्वा मिशन के प्रोग्राम ऑफिसर धन्या जोसी ने कहा, “हम संदेश देना चाहते हैं कि हमें पर्यावरण पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए और कचरे को कम करना चाहिए’।

बता दें कि  बीते दिन केरल में स्थानीय निकाय चुनाव के लिए पांच जिलों में दूसरे दौर का मतदान किया गया था। कोट्टायम एर्नाकुलम त्रिशूर पलक्कड़ और वायनाड में 451 स्थानीय निकायों में 8116 वार्डों के लिए मतदान आयोजित किए गए थे। वोटिंग के लिए 12643 मतदान केंद्र बनाए गए थे। 473 संवेदनशील मतदान केंद्रों में वेबकास्टिंग भी हुई। चुनाव ड्यूटी के लिए कुल 63,187 कर्मियों को तैनात किया गया था। मतदान सुबह सात बजे से शुरू हुआ है और शाम छह बजे तक चला था।

बता दें कि एर्नाकुलम जिले में 111 स्थानीय निकायों में 2,045 वार्ड हैं। इसमें कोच्चि निगम शामिल है। जिले में 3,132 मतदान केंद्र बनाए गए हैं। 272 संवेदनशील बूथ हैं। जिले में चुनाव ड्यूटी के लिए 15,660 कर्मियों को तैनात किया गया था।

14 दिसंबर को अंतिम चुरण का मतदान

बता दें कि राज्य में तीन-चरण के चुनाव हैं। पहले चरण में 72.7 फीसद मतदाताओं ने मतदान किया। अंतिम चरण में 14 दिसंबर को मतदान होगा। 16 दिसंबर को वोटों की गिनती होगी। पहले चरण के चुनाव में मंगलवार को पांच जिलों में वोटिंग हुई। इस दौरान तिरुवनंतपुरम में 69.76 फीसद मतदान हुआ। कोल्लम में 73.41 फीसद, पठानमथिट्टा में 69.70 फीसदी मतदान हुआ।अलप्पुझा 77.23 प्रतिशत और इडुक्की 74.56 प्रतिशत मतदान हुआ। कोल्लम निगम में मतदान 59.73 प्रतिशत रहा, जबकि तिरुवनंतपुरम निगम में 66.06 प्रतिशत मतदाताओं ने वोट डाले।

Related Articles

Back to top button