ब्रेकिंग
West Bengal News: बंगाल में 1 जून से महिलाओं को मिलेंगे ₹3000, शुभेंदु सरकार का 'अन्नपूर्णा भंडार' प... पीएम मोदी का वडोदरा से संबोधन: 'वर्क फ्रॉम होम' अपनाएं और सोने की खरीदारी टालें, जानें क्या है वजह Mira Bhayandar News: काशीमीरा में शिवाजी महाराज की प्रतिमा हटाने पर बवाल, सरनाईक और मेहता आमने-सामने BRICS Meeting Delhi: दिल्ली में जुटेगा BRICS, ईरान और अमेरिका के बीच बढ़ते तनाव पर होगी चर्चा Rewa News: तिलक के दौरान दूल्हे के अफेयर का खुलासा, शादी से मना करने पर लड़की पक्ष को दौड़ा-दौड़कर प... Secunderabad News: बीटेक छात्र यवन की हत्या का खुलासा, लड़की के पिता-भाई समेत 10 आरोपी गिरफ्तार UP BJP Meeting Lucknow: 2027 चुनाव का रोडमैप तैयार करेगी BJP, लखनऊ में 98 जिलाध्यक्षों की बड़ी बैठक Katihar Crime News: कटिहार में मानवता शर्मसार, नाबालिगों को खूंटे से बांधकर पीटा, सिर मुंडवाकर जबरन ... Jamshedpur Triple Murder: जमशेदपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पिता ने पत्नी और दो बच्चों को उतार... Patna News: पटना के ‘एटीएम वाले सैलून’ पर बैंक का एक्शन, वायरल वीडियो के बाद हटाया गया SBI का बोर्ड
देश

IELTS सेंटर की सनसनीखेज घटना, महिला अध्यापक को इस हालत में देख उड़े होश

अप्परा: अप्परा के एक कंप्यूटर और आईलेट्स ट्रेनिंग सेंटर में एक महिला कंप्यूटर अध्यापक ने पंखे से फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।

जानकारी के अनुसार अप्परा के सिविल अस्पताल रोड के बाजार में स्थित दुकानों के ऊपर एक कंप्यूटर और ट्रेनिंग सैंटर को उक्त महिला पार्टनर सहित एक अन्य पार्टनर मिल कर चला रहे थे। गुरुवार सैंटर बंद करने समय महिला पार्टनर बाथरूम के अंदर चली गई। इस दौरान काफ़ी समय बाद भी बाहर न आने पर जब दूसरे पार्टनर ने दरवाज़ा खटखटाया तो उसने दरवाज़ा नहीं खोला। उसने अपने सैंटर के नीचे स्थित दुकानदारों के साथ मिलकर जब दरवाज़ा तोड़ा तो उक्त महिला अध्यापक की लाश पंखे से लटक रही थी और उसने अपने दुपट्टे से फंदा लगाया हुआ था।

घटना की सूचना मिलते ही ए.एस. आई. सुखविन्दर पाल चौकी इंचार्ज अप्परा सहित पुलिस पार्टी मौके पर पहुंच गए और लाश को कब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल फिल्लौर भेज दिया। उक्त महिला कंप्यूटर अध्यापक की पहचान अमनदीप कौर (38) बेटी रछपाल सिंह निवासी गांव समारड़ी के रूप में हुई है। ए.एस. आई. सुखविन्दर पाल चौकी इंचार्ज अप्परा ने बताया कि अमनदीप कौर का 3 साल पहले गांव माहल गिल्लां ज़िला शहीद भगत सिंह नगर (नवांशहर) के निवासी हरविन्दर सिंह के साथ विवाह हो चुका है, जोकि विदेश इटली गया हुआ है। उन्होंने आगे कहा कि मामले की पूरी गहराई से जांच की जा रही है।

Related Articles

Back to top button