ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
देश

अश्लील वीडियो बनाकर प्रेमी करता था ब्लैकमेल,भाई संग मिलकर प्रेमिका ने उतारा मौत के घाट

अलीगढ़: उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ थाना गांधी पार्क इलाके के शीशियापाड़ा निवासी नगर निगम कर्मचारी दीपू कांति हत्याकांड का पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक दीपू के कई महिलाओं से अवैध संबंध थे। वह युवतियों व महिलाओं को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बनाया करता था। वीडियो के आधार पर महिलाओं को ब्लैकमेल करता था। इसी से तंग आकर सासनी गेट निवासी प्रेमिका महिला ने अपने भाई के साथ मिलकर दीपू को गला काटकर मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने महिला समेत दोनों अभियुक्तों को पकड़ कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।

एसपी सिटी कुलदीप सिंह ने बताया कि 1 दिसंबर को थाना गांधी पार्क पर शीशियापाड़ा निवासी 26 वर्षीय नगर निगम कर्मचारी दीपू कांति की गुमशुदगी परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई थी। जिसके फोन कॉल डिटेल के अनुसार तफ्तीश शुरू कर दी गई। लेकिन 1 दिन पहले इलाके के कमालपुर बाईपास रोड किनारे नाले में दीपू कांति का शव मिला। जिसकी गला रेत कर हत्या की गई थी। उन्होंने बताया कि घटना की तफ्तीश में सासनी गेट निवासी एक महिला सामने आई। जिससे गहनता से पूछताछ की गई तो महिला ने  सनसनीखेज खुलासा किया।

आरोपी ने बताया कि मृतक दीपू कांति महिलाओं और युवतियों को अपने प्रेम जाल में फंसा कर उनकी अश्लील वीडियो बनाया करता था फिर उसके आधार पर ब्लैकमेल किया करता था। जिससे से तंग आकर प्रेमिका महिला ने अपने भाई की मदद से दीपू कांति को बुलाकर उसकी गला रेत कर हत्या कर दी और शव को नाले में फेंक दिया।  हत्याकांड की मुख्य आरोपी प्रेमिका महिला व उसके भाई को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई कर आरोपी को जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button