ब्रेकिंग
LK Advani Hospitalized: बीजेपी के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी अपोलो अस्पताल में भर्ती, रूटीन चेकअप क... Jailer 2 Box Office Collection Day 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' का बॉक्स ऑफिस पर तूफान, दो दिनों मे... India GDP Growth Rate 2026: IMF और विश्व बैंक के बाद सांख्यिकी मंत्रालय ने जताई उम्मीद, अगले 20 साल ... Always Keep Phone WiFi Off: घर से बाहर निकलते ही क्यों बंद कर देना चाहिए फोन का वाई-फाई? जानिए इसके ... Sharad Purnima 2026 Date: कब है शरद पूर्णिमा 2026? जानिए शुभ तिथि और इसका धार्मिक महत्व Delhi Police Neha Bora Case: संसद मार्ग थाने के बाहर पहुंचा लेफ्ट नेताओं और कार्यकर्ताओं का प्रतिनिध... Begusarai Ganga Erosion News: बेगूसराय में गंगा नदी के भीषण कटाव से 20 आशियाने नदी में समाए, लोगों प... Kupwara Infiltration Bid Foiled: जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में घुसपैठ की बड़ी कोशिश नाकाम, केरन सेक्ट... Delhi High Court Voter List Case: मतदाता सूची से नाम हटने पर दिल्ली हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, फॉर्म-6 ... Rekha Arya Domestic Violence Case: उत्तराखंड की मंत्री रेखा आर्या के पारिवारिक विवाद में एसआईटी गठित...
देश

UP: किसानों के समर्थन में 14 दिसंबर को राज्यव्यापी धरना देगी रालोद

लखनऊ: राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) 14 दिसम्बर को किसानों के समर्थन में उत्तर प्रदेश के हर जिले में धरना देकर राष्ट्रपति को सम्बोधित ज्ञापन। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष डॉ मसूद अहमद ने शनिवार को कहा कि रालोद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जिला मुख्यालयों में स्थापित किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह की प्रतिमा के समक्ष बैठकर धरना देंगे। इसके साथ ही केन्द्र सरकार द्वारा पारित किये गये किसान विरोधी कृषि कानूनों को निरस्त करने से सम्बन्धित ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से प्रस्तुत करेंगे।

उन्होंने कहा कि पिछले 17 दिनों से लाखों किसान दिल्ली के चारों ओर खुले आसमान के नीचे कृषि कानूनों के विरोध में धरना दे रहे हैं। भीषण ठण्ड के मौसम में सरकार ने इन निहत्थे किसानों पर आंसू गैस तथा वाटर कैनन का भी बलपूर्वक प्रयोग किया। किसानों को खालिस्तानी और आतंकवादी जैसे सम्बोधनों से अपमानित करने का प्रयास किया मगर लाखों अन्नदाताओं ने सरकार की संवेदनहीनता तथा वाणी की कठोरता को बर्दाश्त करते हुये अपनी मांगो को पूरा करवाने के लिए एकजुटता का परिचय दिया।

रालोद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान देने वाले करोड़ों अन्नदाताओं के समर्थन में रालोद अध्यक्ष चौधरी अजित सिंह और उपाध्यक्ष जयंत चौधरी तथा पार्टी के हजारों पदाधिकारी तथा लाखों कार्यकर्ता केन्द्र सरकार की किसान विरोधी नीतियों का गांव गांव तक पर्दाफ़ाश करेंगे और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को बेनकाब करेंगे।

Related Articles

Back to top button