ब्रेकिंग
गुरुग्राम में मूसलाधार बारिश से सड़कें बनीं दरिया: दिल्ली-जयपुर एक्सप्रेसवे पर लगा भीषण जाम, वर्क फ्... हिल स्टेशन पचमढ़ी में दिल दहला देने वाली वारदात: जंगल में ले जाकर 17 वर्षीय छात्रा से सामूहिक दुष्कर... IRCTC अधिकृत एजेंट पर नहीं चलेगा रेलवे एक्ट की धारा 143 का केस: मध्य प्रदेश हाईकोर्ट ने रद्द किया क्... एमपी-यूपी बॉर्डर पर चंबल पुल पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, जाली से लटका दुष्कर्म का आरोपी युवक 'स्किल नई करेंसी और इनोवेशन नई इकॉनॉमी': समृद्ध मध्य प्रदेश 2047 में बोले सीएम डॉ. मोहन यादव नई दिल्ली में गौरव सम्मान समारोह-2026, प्रिया थरेजा के आयोजन में विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाएं सम्म... छिंदवाड़ा में भारी बारिश के मौसम में भी गहराया पेयजल संकट: 147 में से 96 तालाब सूखे, महीने में 15 दि... खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव: हर साल बढ़ता है रहस्यमयी जीवित शिवलिंग, सावन के अंतिम सोमवार उमड़ा जनसै... रतलाम कृषि मंडी में अचानक छुट्टी पर भड़के किसान: 600 प्याज की ट्रालियां खड़ी कर महू-नीमच रोड किया जा... 'ट्रस्ट में आंदोलन से जुड़े लोग नहीं': राम मंदिर विवाद और 'जैन-जी' आंदोलन पर बोले भोजपाली बाबा रविंद...
देश

LG और गृह मंत्री के आवास पर धरना देने से पहले हिरासत में लिए AAP विधायक राघव चड्ढा

नई दिल्ली। एलजी अनिल बैजल और केंद्रीय गृह मंत्री के घर धरने से पहलेआम आदमी पार्टी के विधायक राघव चड्ढा और ऋतु राज को पुलिस ने उनके घर से हिरासत में लिया। ऋतु राज को थाने ले जाया गया है जबकि राघव चड्ढा के घर के बाहर पुलिस तैनात है। वहीं, दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के उस प्रार्थना पत्र से अस्वीकार कर दिया है जिसमें एलजी और गृह मंत्री के घर के बाहर शांतिपूर्वक धरने देने की इजाजत मांगी थी।

दरअसल, मुख्यमंत्री आवास पर गत 7 नवंबर से धरना दे रहे भाजपा शासित तीनों नगर निगमों के महापौरों के जवाब में आम आदमी पार्टी (आप) भी रविवार से धरना शुरू करने जा रही है। पार्टी ने जो योजना बनाई है उसके तहत आप का भाजपा पर हमला दो जगह धरना देकर होगा। एक तरफ उपराज्यपाल निवास पर धरना होगा तो दूसरी ओर केंद्रीय गृह मंत्री के आवास के बाहर धरना दिया जाएगा। ये धरना उत्तरी नगर निगम द्वारा दक्षिणी नगर निगम के 2400 करोड़ रुपये माफ कर दिए जाने के मामले में सीबीआइ मांग को लेकर होगा।

आप ने घोषणा की है कि धरना तब तक चलेगा जब तक केंद्र सरकार सीबीआइ जांच की मांग स्वीकार नहीं कर लेता है। इस बारे में आप की वरिष्ठ नेता और विधायक आतिशी ने शनिवार को प्रेसवाता कर बताया कि उत्तरी नगर निगम के खिलाफ सीबीआइ जांच की मांग को लेकर आम आदमी पार्टी के विधायक व पार्षद रविवार सुबह 11 बजे दिल्ली के उपराज्यपाल और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलेंगे। इसके बाद धरने पर बैठेंगे।

आप ने लगाया भ्रष्टाचार का आरोप

आतिशी ने कहा कि उत्तरी नगर निगम ने हेरफेर कर दक्षिणी नगर निगम पर बकाया जिस 2400 करोड़ की राशि को माफ कर दिया है। इतनी राशि इस नगर निगम को मिल जाती तो इस नगर निगम के सभी कर्मचारियों का बकाया वेतन दिया जा सकता था। आतिशी ने इसे भ्रष्टाचार बताया है। उन्होंने कहा कि इस भ्रष्टाचार के लिए कौन जिम्मेदार है? दिल्ली के शहरी विकास मंत्री ने भी इस मामले की जांच करने का आदेश दिया है। बता दें कि मुख्यमंत्री आवास पर धरना दे रहे तीनों महापौर की 13000 करोड़ की मांग को आम आदमी पार्टी जायज नहीं मानती है। पार्टी कई बार यह बात साफ कर चुकी है कि निगमों का दिल्ली सरकार पर एक भी पैसा बकााया नहीं है।

Related Articles

Back to top button