ब्रेकिंग
MP Youth Voters 2028: 1.41 करोड़ युवा वोटरों पर बीजेपी-कांग्रेस की नजर, रील बनाओ-इनाम पाओ से लेकर यु... Rahul Gandhi Indore Visit: राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए इंदौर में बना प्रदेश का... Simhastha 2028 Projects: सिंहस्थ 2028 से पहले इंदौर-उज्जैन सिक्सलेन समेत पूरे होंगे ये 5 बड़े एक्सप्... Owaisi on Uniform Civil Code: 'समान नागरिक संहिता धार्मिक अधिकारों के खिलाफ', भोपाल में ओवैसी का तीख... Bandhavgarh Tiger Reserve: बांधवगढ़ में अब गाइड बोलेंगे फर्राटेदार अंग्रेजी, ईको टूरिज्म बोर्ड ने शु... Bhopal Food Safety Raid: भोपाल के बड़े होटलों-रेस्टोरेंट पर खाद्य विभाग का छापा, काली मिर्च में मिले... VK Jewellers Jalandhar Raid: वीके ज्वैलर्स पर जीएसटी टीम का बड़ा एक्शन, दो घंटे तक खंगाला गया खरीद-ब... Yemen Houthi Rebels Attack: सऊदी अरब के दक्षिण-पश्चिमी इलाकों में हूती हमले, गठबंधन बोला- उठाएंगे सभ... Bravo and Alpha Rescue Mission: ईरान में दुर्घटनाग्रस्त हुआ अमेरिकी विमान, CIA और स्पेशल ऑपरेटर्स ने... Space Weaponization News: अंतरिक्ष में हथियारों की होड़ हुई तेज, अमेरिका ने अंतरिक्ष में तैनात किए ह...
मनोरंजन

Bigg Boss 14: अली गोनी ने लगाया विकास गुप्ता पर काम छीनने का आरोप, बोले–‘मुझे शो से रिप्लेस करवाया’

नई दिल्ली। ‘बिग बॉस 14’ के कंटेस्टेंट विकास गुप्ता, जैस्मिन भसीन और अली गोनी के बीच घर में एक कॉल्ड वॉर देखी जा रही है। अली ने कुछ दिन पहले ही घर में दोबारा एंट्री की है, लेकिन आने के बाद से अब तक वो विकास गुप्ता के साथ कुछ ख़ास बातचीत करते नज़र नहीं आए हैं। वहीं जैस्मिन भी विकास के आने के बाद से उनसे थीड़ी खींची-खींची दिख रही हैं। जब्कि तीनों बाहर की दुनिया में दोस्त कहे जाते हैं। लेकिन यहां आने के बाद अली और जैस्मिन, विकास से दूर-दूर क्यों हैं इसकी वजह अब सामने आई है। दरअसल, अली का आरोप है कि विकास ने उन्हें एक शो से रिप्लेस कर दिया था इसी वजह से वो उनसे बहुत नाराज़ हैं।

हाल ही में वीकेंड का वार में जैस्मिन और विकास को आपस में बात करते देखा गया। विकास ने जैस्मिन से कहा कि उनके दिमाग में उन्हें (विकास) लेकर जो भी गलतफहमियां हैं उन्हें उस पर बात करनी चाहिए ना कि सीधे फैसले पर पहुंचना चाहिए। विकास ने कहा कि किसी ने आपसे कुछ कह दिया और अपने किसी और की बात सुनकर उस पर रिएक्ट कर दिया, इसकी जगह आपको मुझसे आकर बात करनी चाहिए। हालांकि जैस्मिन, विकास से मना करती हैं कि वो इस बारे में यहां कोई बात नहीं करना चाहतीं ये सारी बातें वो बाहर सुलझाएंगे। लेकिन विकास फिर भी उनसे ज़िद करते हैं कि वो इस गलतफहमी के बारे में बात करना चाहते हैं।

इस दौरान अली भी दोनों की बातचीत में आ जाते हैं। अली, विकास को कहते हैं कि उन्होंने जैस्मिन और उनके विरुद्ध कुछ गलत किया है, अली को चार-पांच लोगों ने बताया है। इस पर विकास ने कहा कि उन्होंने ऐसा कुछ नहीं किया है सिर्फ एक चीज़ तो उन्होंने अली के बारे में बोली है वो ये कि ‘खतरों के खिलाड़ी’ करने के दौरान अली के साथ उनका एक्सपीरियंस अच्छा नहीं रहा। लेकिन अली फिर भी विकास की बातों पर यकीन नहीं करते। एक्टर कहते हैं कि उनके कुछ करीबी लोगों ने बताया कि उन्हें एक शो के लिए फाइनलाइज्ड कर लिया गया था लेकिन विकास ने उन्हें उस शो से रिप्लेस करवा दिया। इस पर विकास कहते हैं कि वो ऐसा कभी नहीं कर सकते, वो लोगों को काम करने से कभी नहीं रोक सकते।

Related Articles

Back to top button