ब्रेकिंग
पशुपालकों के लिए खुशखबरी! एमपी में अब सरकार खरीदेगी दूध, सीएम मोहन यादव ने किया बड़ा ऐलान Shocking Crime: पति की हैवानियत! चरित्र शंका में पत्नी को दी रूह कंपा देने वाली सजा, गंभीर हालत में ... Haryana BJP News: भाजपा नेता कौशल शर्मा को मिला मंत्री पद का दर्जा; संगठन ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी Government Update: जनगणना ड्यूटी से नदारद 289 अधिकारियों पर गिरेगी गाज, FIR दर्ज करने का आदेश जारी Tamil Nadu Elections 2026: 'थलापति' विजय का चला जादू; 2 साल पुरानी पार्टी TVK ने कैसे ढहाए दिग्गजों ... Tamil Nadu Elections 2026: विजय की पार्टी TVK की धमाकेदार जीत; चेन्नई स्थित आवास पर डांस और गानों के... PM Modi on Bengal Results: 'हिंसा नहीं, विकास चाहिए'; बंगाल फतह के बाद प्रधानमंत्री ने कार्यकर्ताओं ... Baramati Bypoll Result 2026: सुनेत्रा पवार की रिकॉर्ड जीत; 2 लाख से ज्यादा वोटों के अंतर से विरोधियो... MP Government Plan: ग्वालियर को सौगात! ऋषि गालव के नाम पर बनेगा नया विश्वविद्यालय, शिक्षा के क्षेत्र... Kerala Election Results 2026: केरल में कांग्रेस गठबंधन की सत्ता में वापसी; मुस्लिम लीग का 85% स्ट्रा...
खेल

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए रिकी पोंटिंग ने चुनी प्लेइंग इलेवन, इन खिलाड़ियों को दी जगह

नई दिल्ली। भारत व ऑस्ट्रेलिया के बीच चार मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 17 दिसंबर से होगा। ये मैच डे-नाइट होगा और दोनों देशों के बीच पहली बार कोई टेस्ट मैच दिन और रात का खेला जाएगा। इस मैच के लिए दोनों टीमें पूरी तरह से तैयार हैं, लेकिन उससे पहले पूर्व ऑस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोटिंग ने अपनी फेवरेट प्लेइंग इलेवन का चयन किया है जो भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए बेस्ट टीम साबित हो सकती है।

रिकी पोंटिंग बेहद सफल कप्तान थे और अपने कड़े फैसलों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने जिस टीम का पहले टेस्ट के लिए चयन किया है उसमें उन्होंने ओपनर के तौर पर जो बर्न्स को रखा है। हालांकि जो का प्रदर्शन ऑस्ट्रेलिया ए के लिए अच्छा नहीं रहा था। पहले टेस्ट में डेविड वार्नर नहीं खेलेंगे ऐसे दूसरे ओपनर के तौर पर उन्होंने मैथ्यू वेड का नाम सुझाया है।

पोंटिंग ने मध्यक्रम के बल्लेबाज के तौर पर टीम में मार्नस लाबूशाने और स्टीव स्मिथ को रखा है। पोंटिंग ने जो बर्न्स के बारे में कहा कि, मेरे पास कई सारे संदेश व सुझाव आए कि जो ने ज्यादा रन नहीं बनाए हैं और उन्हें टीम में जगह नहीं मिलनी चाहिए। उन्होंने अपनी आखिरी टेस्ट पारी में 40 रन बनाए थे। उन्होंने चार टेस्ट शतक लगाए हैं और उनका औसस लगभग 40 का है, लेकिन मैं उन पर अपना विश्वास जाहिर करता हूं।

वहीं मैथ्यू वेड के बारे में उन्होंने कहा कि, अगर वो ओपनर के तौर पर आते हैं तो इससे टीम को लेफ्ट-राइट का कांबिनेशन मिलेगा। पिछले दौरे पर जब टीम इंडिया यहां आई थी तब टॉप आर्डर में दो लेफ्ट हैंडर थे और इसकी वजह से भारतीय गेंदबाज हावी हो गए थे। मुझे लगता है कि ये थोड़ा अटपटा है, लेकिन मैं इसके साथ ही जाना पसंद करूंगा।

भारत के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के लिए पोंटिंग की फेवरेट प्लेइंग इलेवन- 

मैथ्यू वेड, जो बर्न्स, मार्नस लाबूशाने, स्टीव स्मिथ, ट्रेविस हेड, कैमरून ग्रीन, टिम पेन, पैट कमिंस, मिचेल स्टार्क, जोस हेजलवुड, नाथन लियोन।

Related Articles

Back to top button