ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

अमृतसर में भारत-पाक सीमा पर बड़ी घटना, बीएसएफ ने दो घुसपैठियों को मार गिराया

अमृतसर। भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कंटीली तार के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के जवानों ने वीरवार तड़के दो घुसपैठियेो को मार गिराया। दोनों पाकिस्‍तान की ओर से भारतीय सीमा में घुसने की कोशिश कर रहे थे। इस पर बीएसएफ जवानों ने फायरिंग कर उनको मार गिराया। दोनों पाकिस्‍तान नागरिक बताए जा रहे हैं। उनके बारे में विस्‍तृत जानकारी हासिल की जा रही है। बीएसएफ के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। आशंका जताई जा रही है कि घटनास्थल के आसपास हथियार छिपाए हो सकते हैं। पुलिस और पंजाब पुलिस के जवान पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन चला रहे हैं।

तलाशी के दौरान एके-47 राइफल बरामद, पूरे क्षेत्र में सर्च आपरेशन

जानकारी के अनुसार, वीरवार तड़के बीएसएफ के जवानों ने भारत-पाक अंतरराष्ट्रीय सीमा पर कंटीली तार के पास हलचल देखी। वहां बीएसएफ के जवानों नेपाकिस्‍तान की ओर से दो लोगों को भारतीय सीमा में दाखिल करते हुए देखा। बीएसएफ जवानों ने दोनों को रुकने को कहा। दोनों इसे अनसुना कर दिया। इसके बाद बीएसएफ जवानों ने फायरिंग की। इससमें दोनों मौके पर ही मारे गए।

बीएसएफ सूत्रों के अनुसार दोनों घुसपैठिए युवक पाकिस्‍तान के रहनेवाले हैं। उनके कब्जे से एक एके-47 भी बरामद की गई है। यह सारा ऑपरेशन बॉर्डर ऑब्जर्विंग पोस्ट राजाताल पर चला है। यहां दो दिन पहले बीएसएफ के जवानों ने प्लास्टिक की पाइप और लोगों के पैरों के निशान देखे थे।

पता चला है कि जहां बीएसएफ ने सुबह ऑपरेशन किया है वहां वहां बड़ी संख्या में हथियार और बड़ी मात्रा में हेरोइन की खेप छिपाए जाने की आशंका है। बीएसएफ और पुलिस के जवान पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।  घटना की जानकारी मिलते ही बीएसएफ के अधिकारी और पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गएl जानकारी के मुताबिक दोनों पाकिस्तानी घुसपैठिए कटीली तार पार करके भारतीय क्षेत्र में घुसने का प्रयास कर रहे थे। पुलिस दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाने की कार्रवाई शुरू कर रही है। बता दें कि दो दिन पहले ड्रोन सहित दो युवकों के गिरफ्तार किएके बाद सुरक्षा एजेंसियों की यह दूसरी सफलता हैl

Related Articles

Back to top button