ब्रेकिंग
HCL मलाजखंड और आईआईटी कानपुर की SATHEE पहल ने मलाजखंड में आयोजित किया करियर काउंसलिंग एवं जागरूकता स... गाजियाबाद में निषाद पार्टी का कार्यक्रम, काफी संख्या में कार्यकर्ता हुए शामिल कवर्धा में फर्जी डिजिटल पेमेंट का भंडाफोड़: फर्जी रिसीविंग दिखाकर नकद राशि ऐंठने वाले गिरोह पर एक्शन Bhilai News: भिलाई सेक्टर-2 में गटर की सफाई के दौरान मिला नवजात का शव, इलाके में सनसनी; जांच में जुट... Barwani News: बिजासन घाट में शिमला मिर्च से भरे मिनी ट्रक में लगी भीषण आग, कूदकर बची ड्राइवर की जान;... लाठीचार्ज के बाद भड़के डॉक्टर्स, सीनियर रेजिडेंट्स ने किया OPD का बहिष्कार; JDA का समर्थन MP High Court on Dacoity Act: जब प्रदेश में डकैत ही नहीं तो 45 साल पुराना एक्ट क्यों? हाईकोर्ट ने DG... भोपाल में स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग पर अड़े इंटर्न डॉक्टर: कमला पार्क में धरना जारी, मिला कांग्रेस का... रतलाम में मॉडिफाइड साइलेंसरों पर गरजा पुलिस का बुलडोजर: 108 साइलेंसर कुचले, ₹1 लाख का जुर्माना वसूला Gwalior Achaleshwar Mandir: अचलेश्वर महादेव मंदिर की दानपेटी से निकली अनोखी चिट्ठियां, भक्त बोला- 'क...
देश

सर्द हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, शीतलहर से नहीं मिलेगी राहत, जानें मौसम का ताजा हाल

नई दिल्ली।  उत्तर भारत में चल रही सर्द हवाओं ने ठंड बढ़ा दी है। पिछले कई दिनों से चल रही बर्फीली हवाओं ने लोगों की कपकपी बढ़ा दी है। सर्द हवाओं के अलावा देश में कई जगहों पर बर्फबारी और कोहरा भी देखने को मिला है। अभी यह सर्द हवाएं जारी रहेगी। मौसम विभाग के मुताबिक, पंजाब, हरियाण, चंडीगढ़, राजधानी दिल्ली समेत पश्चिमी उत्तर प्रदेश और उत्तर राजस्थान में अगले तीन दिन तक ठंड़ी हवाएं चलने का अनुमान है। बता दें कि पिछले कई दिनों से उत्तरी राज्यों में न्यूनतम तापमान में 3-4 डिग्री सेल्शियस गिरावट दर्ज की गई है। वहीं राजधानी दिल्ली में पहुंची इन सर्द हवाओं से बचने के लिए लोगों ने आग का सहारा लिया। आज आनंद विहार इलाके में ठंड से खुद को बचाने के लिए लोग आग के पास बैठे देखे नजर आए।

राजधानी दिल्ली में आज न्यूनतम तापमान 5 डिग्री हुआ दर्ज

आइएमडी की मानें तो आज दिल्ली में अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। रिपोर्ट के मानें तो अभी इस ठंड से लोगों को अगले 2 दिनों तक राहत नहीं मिलेगी। उधर दक्षिण के तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल में 16 से 18 दिसंबर के बीच भारी बारिश हो सकती है। वहीं केरल और माहे में 17 से 18 दिसंबर के बीच बारिश होने का अनुमान लगाया गया है।

आने वाले दिनों में उत्तर भारत में और बढ़ेगी ठंड

मौसम विभाग की मानें तो पहाड़ों पर जितनी बर्फबारी और बारिश होगी उतना ही मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ेगी।रिपोर्ट की मानें तो दो-तीन दिनों में उत्तर भारत के तापमान (Temperature) में तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट आ सकती है। मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिसंबर के आखिरी हफ्ते में दिल्ली का तापमान 2 डिग्री से भी नीचे जा सकता है। दिल्ली ही नहीं बल्कि पंजाब में भी ठंड का प्रकोप बढ़ेगा। उत्तर भारत का पारा लुढ़क कर 3-5 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच सकता है। वहीं महाराष्ट्र, गुजरात और मध्य प्रदेश में बारिश होने की आशंका रहेगी।

Related Articles

Back to top button