ब्रेकिंग
Tohana Protest: महंगाई और अवैध पेड़ कटाई पर गरमाया टोहाना; किसान मोर्चा ने सरकार के खिलाफ किया प्रदर... Gyan Bharatam Mission Haryana: हरियाणा में 27 हजार से अधिक दुर्लभ पांडुलिपियां डिजिटल, जानें कैसे जु... Vinesh Phogat vs WFI: एशियन गेम्स ट्रायल में विनेश फोगाट का जलवा; 53 किलो वर्ग में ज्योति को 7-1 से ... Haryana Roadways News: हरियाणा के बस अड्डों से हटेगा अतिक्रमण; अनिल विज का बड़ा एक्शन प्लान, यात्री स... Panipat Politics: हरियाणा की राजनीति का नया केंद्र बना पानीपत; BJP संगठन और सरकार में बढ़ता दबदबा Faridabad Crime News: फरीदाबाद में 13 वर्षीय किशोरी से दरिंदगी; पड़ोसी युवक ने किया दुष्कर्म, गिरफ्ता... Deepender Hooda on Haryana Crime: हरियाणा 'अपराध की राजधानी' बन गया है; दीपेंद्र हुड्डा का सरकार पर ... Palwal Police Encounter: पलवल में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़; 4 शातिर गिरफ्तार, भारी मात्रा में... Yamunanagar Weather News: यमुनानगर में मौसम ने बदली करवट; आंधी-तूफान के साथ झमाझम बारिश, गर्मी से मि... Morena Sand Mafia News: चंबल में रेत माफिया पर प्रशासन का सबसे बड़ा प्रहार; आधी रात हाईवे पर उतरे कले...
देश

किसानों पर राजनीति देश हित में नहीं, फायदा उठाना चाहती हैं कुछ ताकतें : नितिन गडकरी

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को कहा कि किसानों पर राजनीति देशहित में नहीं है, उन्हें गुमराह और भ्रमित करने और उनके प्रदर्शन का फायदा उठाने की कोशिश की जा रही है। साथ ही उन्होंने किसान संगठनों से सरकार से सार्थक बातचीत कर गतिरोध समाप्त करने की अपील भी की। भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व अध्यक्ष ने कहा कि मामले पर विदेशों से आ रहे बयान अनुचित और अकारण हैं क्योंकि भारत ने कभी किसी अन्य देश के आंतरिक मामलों में हस्तक्षेप नहीं किया।

केंद्रीय सड़क परिवहन, राजमार्ग और सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्री गडकरी ने कहा, ‘हम उनकी वास्तविक मांगों को स्वीकार करने को तैयार हैं। जब सरकार बातचीत को तैयार है, तो किसानों को भी आगे आना चाहिए क्योंकि जहां संवाद नहीं होता, वहां समस्याएं और गलतफहमियां होती हैं।’ उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि वे लोग जो केवल मंडी में सामान बेचने की बात कर रहे हैं..वे असल में ऐसे लोग हैं जो किसानों के साथ अन्याय कर रहे हैं। कृषि कानूनों के कॉरपोरेट और उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के आरोपों को खारिज करते हुए गडकरी ने कहा कि ये केवल किसानों के फायदे के लिए हैं और बेहद सोच-विचार कर बनाए गए हैं।

Related Articles

Back to top button