ब्रेकिंग
महाराष्ट्र में FDA की बड़ी कार्रवाई: बीड में 1.94 करोड़ का 1.19 लाख kg मिलावटी खाद्य तेल जब्त, 5 फैक... संबलपुर में 'हर घर तिरंगा' यात्रा की धूम: धर्मेंद्र प्रधान संग सड़क पर उतरे हजारों लोग, देशभक्ति के ... PM मोदी ने की CWG 2026 पदक विजेताओं की अगवानी: 7 LKM में खिलाड़ियों से मुलाकात, दिया "जो खेलेगा, वो ... मुंबई में FDA की बड़ी कार्रवाई का होटल कारोबारियों ने किया समर्थन: बोले— 'ग्राहकों की सेहत से समझौता... दिल्ली विधानसभा के मानसून सत्र का दूसरा दिन आज, CAG रिपोर्ट और नए विधेयकों पर हंगामे के आसार सिद्धार्थनगर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने ₹311 करोड़ की 107 विकास परियोजनाओं का किया लोकार्पण व शिलान्... सीएजी रिपोर्ट केजरीवाल सरकार के भ्रष्टाचार का लिखित दस्तावेज, मंत्री प्रवेश साहिब सिंह ने बोला तीखा ... प्रयागराज में राहुल गांधी की 'छात्रों की गूंज' सभा, केंद्र सरकार, पीएम मोदी और अमित शाह पर बोला तीखा... पूर्णिया में कोहराम: दो हादसों में 5 बच्चों की डूबने से मौत, कसबा में 3 सगे भाई और बायसी में 2 चचेरी... हवा में 300 फीट नीचे गिरी एयर इंडिया की फुकेट-दिल्ली फ्लाइट: पायलटों पर DGCA का एक्शन, साइकोएक्टिव ट...
खेल

दिग्गज ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर ने छोड़ी बीच सीरीज में कमेंट्री, कोरोना के मामले बढ़ने से क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया चिंतित

नई दिल्ली। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच कोरोना काल में खेला जा रही टेस्ट सीरीज को लेकर चिंता बढ़ गई है। ऑस्ट्रेलिया में कोरोना के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और इसी को देखते हुए पूर्व ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने बीच दौरे में कमेंट्री छोड़कर वापस लौटने का फैसला लिया। सिडनी में कई नए कोरोना के मामले सामने आए हैं जिसके बाद क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया हाई अलर्ट पर है।

शुक्रवार को भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन एक चिंताजनक खबर सामने आई। सिडनी में शुक्रवार को 28 कोरोना के मामले सामने आए जिसके बाद पूर्व तेज गेंदबाज ब्रेट ली ने मैच की कमेंट्री छोड़कर वापस अपने घर लौटने का फैसला लिया। वह नार्थ सिडनी से आते हैं और ऐसे वक्त में अपने परिवार के साथ रहना चाहते हैं। वैसे तो ली के अंदर कोरोना से जुड़े किसी भी तरह के कोई लक्ष्ण नजर नहीं आए हैं लेकिन सुरक्षा के तहत उन्होंने भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही सीरीज की कमेट्री टीम से अलग होने का फैसला लिया।

ब्रेट ली के अलावा मैच के प्रसारण के जुड़े दो और भी लोगों ने वापस लौटने का फैसला लिया। उन्होंने अपने काम को होटल से जारी रखने का फैसला लिया है। इसके अलावा तीन और भी मैच के प्रसारण से जुड़े कर्मचारी जो भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले मैच को कवर कर रहे हैं उन्होंने भी एडिलेड को छोड़ने का फैसला लिया है।

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच टेस्ट सीरीज का तीसरा मुकाबला सिडनी में खेला जाना है लेकिन इस मैच को लेकर अभी तक कोई भी जानकारी नहीं दी गई है। इस मैच को नियमित कार्यक्रम के मुताबिक ही कराया जाएगा इसकी मेजबानी पर कोई खतरा नहीं है।

Related Articles

Back to top button