ब्रेकिंग
Narayanpur News: नारायणपुर के उसेबेड़ा में ग्रामीणों ने खुद ढहाया वर्षों पुराना नक्सल स्मारक, माड़ म... Surajpur Drug Bust: सूरजपुर में गांजा तस्करी पर महा-एक्शन; यात्री बस से ₹2 करोड़ का 20 क्विंटल गांजा... Jagdalpur Bypoll Result: जगदलपुर के इंदिरा वार्ड में कांग्रेस की बड़ी जीत, बीजेपी के मनोहर तिवारी को... Brijmohan Agrawal Action: रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल का बड़ा एक्शन, सुशासन शिविर के मंच से ही रेंज... Dhamtari News: धमतरी में मतांतरित व्यक्ति के अंतिम संस्कार पर विवाद, हिंदू जागरण मंच के विरोध के बाद... Jharkhand Amrapali Mango: झारखंड के आम्रपाली आमों की मिठास अब मॉल्स में; JSLPS और 'अपना मार्ट' के बी... Koderma Crime: कोडरमा विधायक नीरा यादव के ड्राइवर की जमीन विवाद में हत्या, परिवार के 3 लोग गंभीर रूप... Ranchi News: हरमू नदी को अतिक्रमण मुक्त करने के लिए रांची नगर निगम का बड़ा एक्शन, शुरू हुआ सर्वे Chandigarh News: एक्ट्रेस का आरोप- डेरा प्रमुख के ड्राइवर ने किया शोषण, न्याय के लिए निहंग नेता की श... Panchkula News: पंचकूला मेयर कार्यालय और प्रसिद्ध मंदिरों को बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप
टेक्नोलॉजी

Year Ender 2020 WhatsApp का बदला अंदाज, ऐड हुए कई खास फीचर्स

नई दिल्ली। यह साल WhatsApp यूजर्स के लिए काफी खास रहा क्योंकि कंपनी ने अपना मोस्ट अवेटेड पेमेंट फीचर ‘WhatsApp Payment’ रोलआउट किया। इतना ही नहीं इस साल यूजर्स की सुविधाओं को ध्यान में कई अन्य फीचर्स को भी बाजार में उतारा गया। जिनमें Disappearing messages और storage management tools समेत कई खास फीचर्स शामिल हैं। यहां हम साल 2020 में लॉन्च हुए ऐसे फीचर्स के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने यूजर्स के चैटिंग एक्सपीरियंस का नया रूप दिया है।

WhatsApp Payment: इस फीचर का यूजर्स काफी समय से इंतजार कर रहे थे और आखिरकार इस साल इस फीचर को आधिकारिक तौर पर रोलआउट कर दिया गया। व्हाट्सऐप पेमेंट फीचर की मदद से यूजर्स चैटिंग के दौरान किसी को पैसे ट्रांसफर भी कर सकते हैं। यह गूगल पे और पेटीएम ऐप की तरह काम करता है। इसका उपयोग करने के लिए यूजर्स को अपना बैंक अकाउंट ऐड करना होगा।

WhatsApp Disappearing Messages: इस साल WhatsApp पर सेलिब्रिटीज की चैट्स लीक होने की कई खबरें सामने आई। जिसके बाद कंपनी ने अपने यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए Disappearing Messages फीचर को लॉन्च किया। यह फीचर आपकी चैट को एक समयसीमा के दौरान अपने आप डिलीट कर देता है। यह समयसीमा आप व्हाट्सऐप चैटिंग में जाकर खुद ही सिलेक्ट कर सकते हैं।

Storage management tools: WhatsApp यूजर्स को मैसेज के साथ फोटो, वीडियो या डॉक्यूमेंट्स रिसीव होते हैं और कई बार डाटा अधिक होने के कारण उन्हें मैनेज करना मुश्किल हो जाता है। इसी को ध्यान में रखते हुए कंपनी ने इस साल storage management tools पेश किया, जो कि अन्वॉन्टेड फाइल्स को डिलीट का स्टोरेज को मैनेज करने में मदद करता है।

WhatsApp Dark Mode: Whatsapp ने साल 2020 की शुरुआत में डार्क मोड फीचर रोलआउट किया था। यह फीचर स्मार्टफोन की बैटरी खपत को बचाने के साथ ही यूजर्स को आंखों को ब्राइटनेस से भी सुरक्षित रखता है। बता दें कि यह फीचर स्मार्टफोन और डेस्कटॉप दोनों पर उपलब्ध है। अगर आप इसे उपयोग करना चाहते हैं तो Whatsapp की सेटिंग में जाकर Light, Dark और System Default में से डार्क का चयन कर सकते हैं।

WhatsApp Animated Stickers: इस साल कंपनी ने अपने यूजर्स के लिए WhatsApp Animated Stickers को भी रोलआउट किया है। इन स्टीकर्स में Rico Sweet Life, Playful Piyomaru, Bright Days, Moody Foodies, और Chummy Chum Chums आदि स्टीकर्स शामिल हैं। यह फीचर आपको चैट में सबसे नीचे इमोजी आइकन के साथ स्टीकर्स का विकल्प मिलेगा।

Related Articles

Back to top button