ब्रेकिंग
जयपुर में जर्जर स्कूल पर एक्शन: पुराने भवन से 50 मीटर दूर ग्रामीण के मकान में शिफ्ट हुई कक्षाएं, 16 ... संभाजीनगर ट्रिपल डेथ केस: आईफोन की जिद या कोई और वजह? DCP रत्नाकर नवले बोले- जांच पूरी होने तक अफवाह... बिहार के DMCH में अमानवीयता की हद: गार्ड ने टूटे पैर वाले लावारिस मरीज को जमीन पर घसीटा, अधीक्षक ने ... 71 की उम्र में मेगास्टार चिरंजीवी का बॉक्स ऑफिस पर दबदबा, संक्रांति 2027 पर रिलीज होगी 'काका' पहलगाम हमले के मास्टरमाइंड हाफिज सईद पर NIA का शिकंजा: लाहौर भेजा जाएगा समन, गैर-मौजूदगी में चलेगा ट... 'मर्द औरतों को कंट्रोल क्यों करना चाहते हैं?': राहुल गांधी ने पुणे में छात्राओं से किया सीधा संवाद, ... अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की नई पाबंदियों की तैयारी, राष्ट्रपति पेजेशकियन बोले- 'अपनी शर्तों पर खत्म ... झारखंड में अगले 3 दिन भारी बारिश का अलर्ट: 23 और 24 अगस्त को इन जिलों में वज्रपात की चेतावनी, IMD का... झारखंड में मतदाता सूची पुनरीक्षण (SIR) का बड़ा अभियान: 63 लाख से अधिक वोटरों को नोटिस जारी रामगढ़ के हेहल स्थित स्पंज आयरन फैक्टरी में भीषण टरबाइन ब्लास्ट: 3 इंजीनियरों की दर्दनाक मौत, 1 गंभी...
देश

प्रशांत किशोर का चैलेंज- भाजपा अच्छा करती है, तो छोड़ दूंगा राजनीति

नई दिल्‍ली। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर ने दावा किया है कि भारतीय जनता पार्टी को बंगाल विधानसभा चुनाव में 10 सीटें भी नहीं मिलने जा रही हैं। पश्चिम बंगाल में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए चुनाव प्रचार अभी से शुरू हो गया है। भाजपा ममता बनर्जी के गढ़ में सेंध लगाने के लिए पूरी कोशिश कर रही है। अमित शाह आज ही पश्चिम बंगाल के दो दिवसीय दौरे से दिल्‍ली लौटे हैं। भाजपा को दावा है कि इस बार के विधानसभा चुनाव में ममता दीदी को जनता नकार देगी।

प्रशांत किशोर के मुताबिक, अमित शाह के बंगाल दौरे से भाजपा को कोई खास फायदा होने नहीं जा रहा है। भाजपा नेता का यह दौरा मीडिया की बनाई हुई छवि है। उन्होंने यह भी कहा कि भाजपा नतीजों में दहाई का आंकड़ा भी नहीं पार कर पाएगी।

उन्‍होंने ट्वीट किया, ‘मीडिया के समर्थित पक्ष द्वारा बढ़ा-चढ़ाकर दिखाया गया। असल में भाजपा को दहाई का आंकड़ा पार करने में भी मुश्किल होगी। कृपया इस ट्वीट को सेव कर लीजिए और अगर भाजपा अच्छा करती है, तो मैं यह काम छोड़ दूंगा।’

शाह का दीदी पर करारा प्रहार

अमित शाह ने रविवार को ममता सरकार पर करारा वार करते हुए कहा कि जो बंगाल देश का सबसे अमीर और अग्रणी राज्य होता था वह आज हर क्षेत्र में पीछे चला गया है। ममता के राज में बंगाल राजनीतिक हिंसा और भ्रष्टाचार में नंबर वन हो गया है। उन्होंने कहा कि बंगाल में परिवर्तन निश्चित है और भाजपा की सरकार बनने पर बंगाल का ही धरती पुत्र यहां का अगला मुख्यमंत्री बनेगा। बीरभूम के बोलपुर में संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि बंगाल के लोग अब राजनीतिक हिंसा, भ्रष्टाचार, बांग्लादेशी घुसपैठियों, रंगदारी से मुक्ति चाहते हैं। जनता ने परिवर्तन का मन भी बना लिया है।

Related Articles

Back to top button