ब्रेकिंग
Jantar Mantar Protest: दिल्ली में SIR और चुनाव आयोग के खिलाफ MCIM का बड़ा प्रदर्शन, कई सांसद होंगे श... BJP News: 'सार्वजनिक जीवन में रखें शुचिता', पार्टी नेताओं को महंगे तोहफों से बचने की सलाह; चुनावी रा... Hyderabad Crime: मणिकोंडा के फ्लोटिला अपार्टमेंट में 'चड्डी गैंग' का धावा, महिला पर हमला कर लाखों की... Mumbai Illegal Construction: मुंबई में 14 फीट से ऊपर बने मकानों पर घमासान, कांग्रेस और शिवसेना UBT न... Kanpur Flood News: पांडु नदी के उफान में फंसा गर्भवती महिला का परिवार, 25 मिनट में NDRF ने किया सुरक... UP Politics: यूपी में राज्यसभा की 10 सीटों का सियासी गणित, 8 वोटों की खातिर क्या फिर होगी क्रॉस वोटि... Agra News: मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के पैतृक घर पर कांग्रेस का हंगामा, दीवार पर पोती कालिख; ... Traffic Challan Recovery: नहीं भरा ट्रैफिक चालान तो कट जाएगी बिजली! सुप्रीम कोर्ट का बिजली बिल से जो... Barapullah Phase 3 Inauguration: दिल्ली को मिली बड़ी सौगात, अमित शाह कल करेंगे बारापुला फेज-3 का उद्... UP Crime News: फतेहपुर के मलवां कस्बे में भीषण सिलेंडर विस्फोट, मकान मलबे में तब्दील; सीएमओ ने की 4 ...
विदेश

नेपाल की ओली सरकार ने बुलाई समर्थकों की बैठक, राजनीतिक उथल पुथल जारी

काठमांडू। नेपाल (Nepal) के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (Prime Minister KP Sharma Oli) ने अपने समर्थकों की एक मीटिंग बुलाई है। यह मीटिंग वहां की सत्‍तारूढ़ नेपाल कम्‍युनिस्‍ट पार्टी (NCP) की है। 20 दिसंबर को नेपाल के सदन के प्रतिनिधियों ने ओली सरकार के इशारे पर सदन को भंग कर दिया था।

 प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने रविवार को ही संसद को भंग करने की सिफारिश कर दी थी जिसे राष्‍ट्रपति बिद्यादेवी भंडारी (Bidyadevi Bhandari) ने स्‍वीकार कर लिया। यही नहीं देश में आम चुनाव कराए जाने की तारीखों का भी ऐलान कर दिया गया। नेपाल के इस बदलते घटनाक्रम से भारत और चीन  सतर्क हो गए हैं जो इस हिमालयी देश में अपने प्रभाव को बढ़ाने के लिए लगातार कोशिशें कर रहे हैं।

उल्‍लेखनीय है कि भारत का विरोध करके सत्‍ता में आए प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली ने देश में मध्‍यावधि चुनाव की सिफारिश करके अपनी ही पार्टी के नेताओं को करारा झटका दिया है। प्रधानमंत्री ओली और राष्‍ट्रपति बिद्या देवी भंडारी की मिलीभगत से न केवल सत्‍तारूढ़ कम्‍युनिस्‍ट पार्टी के नेता बल्कि नेपाली जनता भी सकते में है। राजनीति में आए वरिष्ठ कम्युनिस्ट नेता केपी शर्मा ओली के नेपाल का प्रधानमंत्री बनने तक का सफर बड़ा उल्लेखनीय रहा है। ओली के वामपंथी गठबंधन के संसदीय चुनाव में जीत दर्ज किए जाने के बाद 2018 में दूसरी बार सत्ता संभालने पर नेपाल में राजनीतिक स्थिरता की उम्मीद जताई थी लेकिन ऐसा हुआ नहीं।

नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी के भीतर सत्ता को लेकर चले लंबे संघर्ष के बाद रविवार को संसद भंग करने की राष्ट्रपति से सिफारिश कर उन्होंने सभी को अचरज में डाल दिया। किशोरावस्था में ही राजनीति में एंट्री करने वाले ओली ने राजशाही का विरोध करने के लिए  14 साल जेल में बिताए। बता दें कि वेे 2018 में वाम गठबंधन के संयुक्त उम्मीदवार के रूप में दूसरी बार नेपाल के प्रधानमंत्री बने थे।

Related Articles

Back to top button