ब्रेकिंग
नेपाल में ग्लेशियल झील फटने से बिहार में हाई अलर्ट: गंडक बराज के सभी 36 फाटक खोले गए, कोसी-सारण तटबं... नेपाल-तिब्बत बॉर्डर पर विनाशकारी बाढ़: नेपाल में खुली तबाही, चीन में आंकड़ों पर रहस्य ₹200 जुर्माने वाले मामले में 12 साल की देरी: मंडी कोर्ट ने पुलिस का चालान किया खारिज, आरोपी बरी कानपुर के नत्थापुरवा गांव में गिरा 4-सीटर ट्विन-इंजन विमान; ट्रेनर सचिन भाटिया और ट्रेनी अभिषेक की म... राहुल गांधी के दबाव में बैकफुट पर मोदी सरकार? कांग्रेस जनता के बीच ले जाएगी ये 5 बड़े मुद्दे, प्रचार... धमतरी: 10 साल से बिस्तर पर जिंदगी काट रहे शशिकांत ने मांगी इच्छामृत्यु; हमले की CBI जांच और इलाज की ... उत्तर प्रदेश सर्किल रेट लिस्ट 2026: 9 साल बाद बदलने जा रहे हैं प्रॉपर्टी के सरकारी रेट, जेवर एयरपोर्... झारखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: असिस्टेंट पब्लिक प्रॉसिक्यूटर परीक्षा पर रोक से इनकार, सरकार से 2 हफ्... गोरखपुर में पति-पत्नी के झगड़े से 1000 घरों की बिजली गुल: गुस्से में 11 KV हाईटेंशन तार पर फेंके कपड... कोटा में फिर NEET छात्रा ने की खुदकुशी: फ्लैट में फंदे से लटकी मिली खुशबू पटेल, छतरपुर से आकर कर रही...
देश

राष्ट्रपति कोविंद और पीएम मोदी ने दी क्रिसमस की बधाई, बोले- त्योहार समाज में सद्भाव को करेगा मजबूत

नई दिल्ली। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभी को क्रिसमस की शुभकामनाएं दी हैं। राष्ट्रपति कोविंद ने उम्मीद जताई है कि यह त्योहार समाज में सद्भाव को मजबूत करने में मदद करेगा। वहीं, प्रधानमंत्री मोदी ने प्रभु ईसा मसीह का जीवन और सिद्धांत दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देता है। इसके साथ ही, सभी के लिए खुश और स्वस्थ रहने की कामना की है।

राष्ट्रपति ने संदेश देते हुए कहा कि क्रिसमस पर राष्ट्र के नागरिकों को शुभकामनाएं और उन्होंने उम्मीद जताई कि यह त्योहार समाज में सद्भाव को मजबूत करने में मदद करेगा। इसके साथ ही राष्ट्रपति ने लोगों से प्रेम और करुणा के साथ ईसा मसीह की शिक्षाओं का पालन करने और समाज एवं राष्ट्र के कल्याण के लिए खुद को प्रतिबद्ध करने के लिए कहा है

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी ट्वीट में कहा, ‘मैरी क्रिसमस! प्रभु ईसा मसीह का जीवन और सिद्धांत दुनिया भर में लाखों लोगों को ताकत देते हैं। उनकी राह न्यायपूर्ण और समावेशी समाज के निर्माण का रास्ता दिखाए। सभी लोग खुश और स्वस्थ रहें।’

क्रिसमस पर आतिशबाजी पर रोक 

वायु प्रदूषण को देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में क्रिसमस पर जश्न के दौरान आतिशबाजी पर रोक लगा दी गई है। इसके मद्देनजर केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) ने बुधवार को आदेश जारी किया है। एजेंसियों को निगरानी करने और आदेश का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने का निर्देश दिया है।

Related Articles

Back to top button