ब्रेकिंग
Varanasi News: गंगा नदी के बीच नाव पर चिकन-शराब की पार्टी; वायरल वीडियो के बाद 5 युवक गिरफ्तार Patna Crime News: तेज प्रताप यादव के आवास से MacBook और iPhone चोरी, PA मोतीलाल राय के खिलाफ FIR दर्... Gorakhpur Triple Murder: गोरखपुर में रूह कंपाने वाली वारदात; घर के झगड़े और उपेक्षा ने एक नाबालिग को ... Nalgonda News: तेलंगाना में दिल दहला देने वाली घटना; एक ही परिवार के 4 लोगों ने की सामूहिक आत्महत्या West Bengal Politics: TMC में बड़ी बगावत; ऋतब्रत बनर्जी गुट का ममता बनर्जी को ऑफर, क्या ममता बनेंगी '... Ghaziabad Outer Ring Road: राजनगर एक्सटेंशन में जाम से मिलेगी मुक्ति; 91 करोड़ की लागत से बनेगा नया ... Odisha Bank Horror: मृत बहन का कंकाल लेकर बैंक पहुँचा भाई; केंद्र सरकार ने ब्रांच मैनेजर को किया सस्... Lucknow Aliganj Fire Case: कोचिंग सेंटर अग्निकांड में 15 की मौत; जानिए क्या हैं दोषियों पर लगी कानून... JD Vance Pakistan Statement: पाकिस्तान पर अमेरिकी उपराष्ट्रपति के बयान से गरमाई राजनीति; रिपब्लिकन स... Crude Oil Price Crash: कच्चे तेल की कीमतों में 5% की बड़ी गिरावट; क्या भारत में सस्ते होंगे पेट्रोल-ड...
देश

‘गीदड़ भभकी हज़ार हो, वीर तुम बढ़े चलो’, किसानों के नाम राहुल गांधी ने लिखी कविता

केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे किसानों के नाम कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने एक कविता लिखी है। उन्होंने कविता के माध्यम से किसानों का हौसला बढ़ाने की कोशिश करते हुए कहा कि वीर तुम बढ़े चलो, धीर तुम बढ़े चलो।

PunjabKesari

राहुल गांधी ने रविवार को ट्वीट कर लिखा कि वीर तुम बढ़े चलो धीर तुम बढ़े चलो, वॉटर गन की बौछार हो या गीदड़ भभकी हज़ार हो, तुम निडर डरो नहीं तुम निडर डटो वहीं, वीर तुम बढ़े चलो, अन्नदाता तुम बढ़े चलो!

PunjabKesari

वहीं इससे एक दिन पहले  राहुल गांधी ने कहा कि कृषि विरोधी तीन कानूनों के खिलाफ किसान करीब एक महीने से आंदोलन कर रहे हैं और उनके आंदोलन को भटकाने का प्रयास किया जा रहा है लेकिन सरकार को समझ लेना चाहिए कि किसान की बात जब तक नहीं सुनी नहीं जाती वे लौटने वाले नहीं है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा कि मिट्टी का कण-कण गूंज रहा है, सरकार को सुनना पड़ेगा

 कांग्रेस नेता ने एक वीडियो भी पोस्ट किया था जिसमें किसान आंदोलन की विभिन्न झलकियां भी दिखाते हुए आंदोलनरत किसान कह रहे हैं कि सरकार को उनकी बात सुननी ही पड़ेगी और वे मांगे माने जाने तक आंदोलन खत्म नहीं करेंगे ।

Related Articles

Back to top button