ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
खेल

अजिंक्य रहाणे वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में इस मामले में रोहित व मयंक की बराबरी पर पहुंचे, खेली कप्तानी पारी

नई दिल्ली। भारतीय टेस्ट क्रिकेट टीम के कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने मेलबर्न में खेले जा रहा बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच के दूसरे अपनी टीम के लिए कप्तानी पारी खेलते हुए शतक लगाया। दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक रहाणे ने 200 गेंदों का सामना करते हुए नाबाद 104 रन बनाए जिसमें 12 चौके भी शामिल थे। रहाणे की इस पारी के दम पर टीम इंडिया ने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मेजबान टीम पर 82 रन की अहम बढ़त हासिल कर चुका था। रहाणे के टेस्ट करियर का ये 12वां शतक है।

रहाणे ने की रोहित व मयंक की बराबरी

अजिंक्य रहाणे का ये टेस्ट चैंपियनशिप में तीसरा शतक था और उन्होंने अब भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा व मयंक अग्रवाल की बराबरी कर ली है। रोहित व मयंक इससे पहले वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप में तीन-तीन शतक लगा चुके हैं। इसके अलावा रहाणे ऑस्ट्रेलिया में भारत की तरफ से बतौर टेस्ट कप्तान शतक लगाने वाले चौथे खिलाड़ी भी बन गए। रहाणे से पहले ये कमाल मो. अजहरुद्दीन, सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली व विराट कोहली कर चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया में बतौर टेस्ट कप्तान शतक लगाने वाले भारतीय बल्लेबाज-

मो. अजरुद्दीन (1992)

सचिन तेंदुलकर (1999)

सौरव गांगुली (2003)

विराट कोहली (2014)

विराट कोहली (2014)

विराट कोहली (2015)

विराट कोहली (2018)

अजिंक्य रहाणे (2020)

16 साल के बाद रहाणे ने किया कमाल

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर बॉक्सिंग डे टेस्ट मैच में शतक लगाने वाले रहाणे दुनिया के चौथे बल्लेबाज बने। रहाणे से पहले विजिटर टेस्ट कप्तान के तौर पर बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाने वाले खिलाड़ी यूसुफ योहाना, सचिन तेदुल्कर व एलेक स्टीवर्ट थे। रहाणे से पहले आखिरी बार ये कमाल पाकिस्तान क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान योहाना ने साल 2004 में किया था। इसके बाद विजिटर कप्तान के तौर पर रहाणे ने ये उपलब्धि हासिल की। वहीं सचिन भी 1999 में ये रिकॉर्ड बना चुके हैं।

ऑस्ट्रेलिया में बॉक्सिंग डे टेस्ट में शतक लगाने वाले विजिटर कप्तान

अजिंक्य रहाणे (2020)

यूसुफ योहाना (2004)

सचिन तेंदुलकर (1999)

एलेक स्टीवर्ट (1998)

Related Articles

Back to top button