ब्रेकिंग
पीथमपुर में स्थापित हुआ आधुनिक ईवी प्लांट: सालाना बनेंगी 5000 इलेक्ट्रिक बसें भोपाल के जेपी अस्पताल में हज-2027 की तैयारियां तेज: मेडिकल स्क्रीनिंग और फिटनेस जांच शुरू सागर जहरीली शराब कांड पर पूर्व सीएम का तीखा हमला: मंत्री गोविंद राजपूत पर लगाए गंभीर आरोप अनाज के दानों से विदेशी मेहमानों का अनोखा स्वागत: नर्मदापुरम के किसान ने दिखाई अनूठी कला MP Barrier Free Tolling: देवास-भोपाल कॉरिडोर पर पायलट प्रोजेक्ट शुरू, FASTag और कैमरों से ऑटोमैटिक क... Ladli Behna Yojana 40th Installment: 13 सितंबर को आगर-मालवा से 40वीं किस्त जारी करेंगे सीएम मोहन याद... Indore Police Bravery: इंदौर में धू-धू कर जली कार, ट्रैफिक पुलिस टीम ने कांच तोड़कर चालक को निकाला; ... Jabalpur News: 4 साल पहले तोड़ा स्कूल भवन, आज तक नहीं बनी छत; पेड़ के नीचे और आंगनबाड़ी में पढ़ने को... Jabalpur News: कीचड़ भरे रास्ते पर तड़पकर हुई डिलीवरी, गुस्साए पूरे गांव ने फावड़ा उठाकर खुद बना डाल... जबलपुर में बेलगाम डंपर का कहर: मंदिर से घर लौट रही महिला शिक्षिका को कुचला, इलाज के दौरान मौत
देश

दर्ज हुए 20 हजार से अधिक संक्रमण के नए मामले, 279 मौत; जानें अब तक का पूरा आंकड़ा

नई दिल्‍ली। वर्ष 2020 की शुरुआत में कोरोना संक्रमण के चपेट में आए भारत में  सोमवार सुबह तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 1 करोड़ 2 लाख के पार चला गया। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान आने वाले नए संक्रमण के मामलों में कमी देख गई है। देश में इस दौरान नए संक्रमण के मामलों का आंकड़ा 20,021 है वहीं 279 संक्रमितों की मौत हो गई। इसके साथ ही देश भर में अब तक कुल संक्रमितों की संख्‍या 1 करोड़ 2 लाख 7 हजार 8 सौ 71 हो गई और इस घातक वायरस ने भारत में अब तक 1 लाख 47 हजार 9 सौ 1  संक्रमितों की मौत हो गई। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्रालय के अनुसार, वर्तमान में कोविड-19 के सक्रिय मामलों का आंकड़ा 2 लाख 77 हजार 3 सौ 1 है और इस संक्रमण से स्‍वस्‍थ होने वालों की संख्या 97 लाख 82 हजार 6 सौ 69 है।

ब्रिटेन व अन्‍य यूरोपीय देशों में वायरस के नए स्‍ट्रेन की सूचना के बाद वहां से गुजरात आए 12 लोग संक्रमित पाए गए हैं। उनके साथ विमान में सवार सभी लोगों का RT-PCR टेस्‍ट किया गया और पॉजिटिव लोगों के सैंपलों को पुणे स्‍थित NIV में आगे की जांच के लिए भेजा गया ताकि यह सुनिश्‍चित किया जा सके कि उनमें संक्रमण का कारण वायरस का नया स्‍ट्रेन है या पुराना।

गुजरात के अलावा कर्नाटक में रविवार को 911 नए कोविड-19 के मामले सामने आए जिसके बाद यहां अब तक कुल संक्रमितों का आंकड़ा 9,16,256 हो गया और मरने वालों की संख्‍या 12,062 है। देश में संक्रमित राज्‍यों में से महाराष्‍ट्र की हालत सबसे खराब है। यहां ब्रिटेन से आए 16 लोगों को पॉजिटिव पाया गया है। इनके सैंपल NIV भेज दिए गए हैं। इनमें से दो लोगों के रिश्‍तेदारों के भी संक्रमित होने की पुष्‍टि हुई है।

उल्‍लेखनीय है कि दुनिया भर में अब तक संक्रमितों का आंकड़ा 8 करोड़ 70 लाख के पार चला गया है वहीं मरने वालों का आंकड़ा 17 लाख 60 हजार से अधिक हो गया है। संक्रमण के मामलों में दुनिया भर में अमेरिका पहले स्‍थान पर और भारत दूसरे पर है। जहां तक कोविड-19 वैक्‍सीनेशन अभियान की बात है तो इसके पूर्वाभ्‍यास के लिए आज देश के चार राज्‍यों- आंध्र प्रदेश, गुजरात, पंजाब और असम में आज ड्राइ रन की शुरुआत की जा रही है जो कल भी जारी रहेगा। इटली, जर्मनी और फ्रांस समेत सभी यूरोपीय देशों में रविवार से वैक्‍सीनेशन की शुरुआत कर दी गई क्‍येांकि इन देशों में कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन के मामले सामने आए हैं।

Related Articles

Back to top button