ब्रेकिंग
गणेशोत्सव में DJ और लाउडस्पीकर पर छिड़ा सियासी घमासान, AIMIM और शिंदे गुट आमने-सामने मथुरा का रहस्यमयी कोयले घाट, जहां वासुदेव ने कान्हा को टोकरी में रखकर पार की थी यमुना अरनिया में मिले 2 पाकिस्तानी कबूतर, पंजों में बंधी रिंग पर लिखे मिले पाक मोबाइल नंबर; सुरक्षा एजेंसि... पटना के गांधी घाट पर रिकॉर्ड स्तर छू सकती है गंगा, 8 जिलों में अलर्ट जारी; हेल्पलाइन 1070 सक्रिय अल्मोड़ा के सल्ट में 8 महीने बाद दहशत का अंत: 4 लोगों का शिकार करने वाला बाघ ट्रेंकुलाइज नशेड़ी बेटे ने मां और सास पर किया जानलेवा हमला, बच्ची को कमरे में किया बंद; पुलिस ने किया गिरफ्तार नीले ड्रम कांड की आरोपी मुस्कान की बेटी जेल में मनाएगी जन्माष्टमी, सांस्कृतिक कार्यक्रम में बनेगी रा... प्रयागराज कोर्ट में पेश नहीं हुए सांसद पप्पू यादव: अदालत ने दिया हाजिर होने का अंतिम अवसर ब्रिक्स समिट के चलते 11 सितंबर को दिल्ली में अवकाश: उपराज्यपाल ने जारी किया नोटिफिकेशन कनॉट प्लेस इनर सर्किल फिर होगा वाहनमुक्त? NDMC ने जनता से मांगे सुझाव, जानिए प्लान
देश

कांग्रेस के स्थापना दिवस पर राहुल विदेश में, सुरजेवाला बोले-सोनिया गांधी हैं पार्टी की अध्यक्ष वो नहीं

कांग्रेस आज अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है लेकिन कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी इस मौके पर विदेश दौरे पर गए हुए हैं। बताया जा रहा है कि राहुल गांधी नया साल मनाने अपनी नानी के पास इटली गए हुए हैं। वहीं राहुल के विदेश दौरे को लेकर विवाद होने के बाद कांग्रेस की तरफ से सफाई आई है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी पार्टी के अध्यक्ष नहीं हैं, बल्कि सोनिया गांधी हैं। सुरजेवाला ने कहा कि राहुल गांधी एक निजी यात्रा पर गए हैं, उनकी नानी की तबीयत ठीक नहीं है। कांग्रेस प्रवक्ता ने कहा कि वैसे भी पार्टी तय करती है कि राहुल को पार्टी के कौन-से कार्यक्रम में शामिल होना है, कौन-से में नहीं।

PunjabKesari

दरअसल राहुल गांधी के विदेश दौरे की खबर सामने आने के बाद भाजपा को कांग्रेस पर निशाना साधने का मौका मिल गया। भाजपा सांसद जनरल वीके सिंह ने तंज कसते हुए कहा कि राहुल को बधाई, यहां कांग्रेस स्थापना दिवस मना रही है और राहुल जी विदेश में आराम कर रहे है…शायद वो बहुत थक गए हैं। जनरल वीके सिंह ने कहा कि  राहुल गांधी की हालत उस बच्चे की तरह है, जो पहले एक खिलौना मांगता है और जब वो मिल जाता है तो कहता है ये नहीं दूसरा चाहिए। वहीं मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भी तंज कसा कि  कांग्रेस इधर अपना 136वां स्थापना दिवस मना रही है और राहुल ‘9 2 11’ हो गए!!

बता दें कि कांग्रेस के स्थापना दिवस कार्यक्रम में सोनिया गांधी भी नहीं पहुंचीं। दरअसल कोरोना की स्थिति को देखते हुए उनको पार्टी मुख्यालय में आने से मना किया गया था। इसी के चलते एके एंटनी ने पार्टी का झंडा फहराया। प्रियंका गांधी वाड्रा जरूर कार्यक्रम मों मौजूद रहीं। हाल ही के दिनों में सोनिया गांधी के नेतृत्व में पार्टी की बैठक हुई थी जिसमें राहुल गांधी को पार्टी अध्यक्ष बनाने की मांग उठी थी, तब राहुल ने कहा था कि उनको जो भी जिम्मेदारी दी जाएगी वो उसे स्वीकार करेंगे।

Related Articles

Back to top button