ब्रेकिंग
पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने जारी किया 10वीं-12वीं परीक्षा 2027 का शेड्यूल: जानें फॉर्म भरने और फीस ज... Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग...
देश

राजस्थान में हो सकता है कांग्रेस का अधिवेशन, पार्टी अध्यक्ष के नाम की भी हो सकती है घोषणा

जयपुर। कांग्रेस का आगामी अधिवेशन राजस्थान में हो सकता है। यह अधिवेशन 15 फरवरी से पहले होना है। राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने यह अधिवेशन जयपुर में कराने को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी व राहुल गांधी के समक्ष प्रस्ताव रखा बताया। इस अधिवेशन में राहुल गांधी को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाने का निर्णय हो सकता है। साल, 2013 में राहुल गांधी को पार्टी का उपाध्यक्ष बनाने का फैसला भी जयपुर में हुआ था। उस समय जयपुर में कांग्रेस का अधिवेशन हुआ था। सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी को अध्यक्ष बनाने को लेकर जनवरी के अंत अथवा फरवरी के पहले सप्ताह में अधिवेशन हो सकता है। इस बारे में अंतिम निर्णय राहुल गांधी के विदेश लौटन के बाद होगा।

मुख्यमंत्री चाहते हैं कि कांग्रेस आलाकमान जयपुर,जोधपुर अथवा उदयपुर में से किसी एक शहर में अधिवेशन आयोजित करने का निर्णय ले। पिछले दिनों दिल्ली गए सीएम गहलोत ने इस संबंध में सोनिया गांधी,राहुल गांधी व संगठन महासचिव के.सी.वेणुगोपाल से चर्चा की है। दो दिन पहले जयपुर आए कांग्रेस महासचिव अजय माकन और गहलोत के बीच इस मुद्दे पर भी बातचीत हुई बताई।

माकन ने गहलोत के साथ ही पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा से सत्ता और संगठन में आगामी दिनों में होने वाले फैसलों को लेकर चर्चा की। सूत्रों के अनुसार माकन ने पायलट को आश्वस्त किया कि जनवरी में मंत्रिमंडल में फेरबदल,राजनीतिक नियुक्तियां व संगठन की टीम बनाने का काम पूरा हो जाएगा। उन्होंने डोटासरा से जिला व ब्लॉक कांग्रेस कमेटियों का गठन भी जनवरी में ही पूरा करने के लिए कहा है। कांग्रेस के अधिवेशन से पहले पार्टी नेतृत्व राजस्थान सत्ता व संगठन से जुड़े मामलों का निस्तारण करना चाहता है।

Related Articles

Back to top button