ब्रेकिंग
BJP MLA Slogan Viral: 'नरेंद्र मोदी अमर रहे' का नारा लगाकर घिरे सिंगरौली के भाजपा विधायक; जानें क्या... UPI Transaction Fee Rules: UPI से भुगतान पर लगेगा अतिरिक्त शुल्क? व्यापारियों ने जताया विरोध, वित्त ... Ganesh Utsav Vidisha: बंटी नगर में सजी 'गोकुलधाम सोसाइटी' की अनोखी झांकी; सिद्ध गणेश मंदिर में लगी भ... Asian Games 2026 Women's Cricket: सेमीफाइनल में बांग्लादेश से भिड़ेगी टीम इंडिया, मैच बारिश से धुला ... KBC 18 Episode Update: छत्तीसगढ़ की कपिला तनेजा की दर्द भरी कहानी सुनकर नम हुईं बिग-बी की आंखें, जान... Pakistan Kohat Mosque Blast: खैबर पख्तूनख्वाह की मस्जिद में जुमे की नमाज के दौरान जोरदार धमाका, 5 जव... US Fed Rate Hike and Crypto Market: ब्याज दरों में बढ़ोतरी से क्यों घबराते हैं क्रिप्टो निवेशक, जानि... iPhone 18 Pro Max vs iPhone 17 Pro Max Comparison: कीमत, फीचर्स और स्पेसिफिकेशन्स में जानें कौन सा फ... Ganesh Visarjan Vastu Tips: बप्पा की विदाई के बाद नारियल के इन अचूक उपायों से घर में बरसेगी मां लक्ष... Air Travel Costly News: बिना साथी बच्चों और इन्फेंट ट्रेवल फीस में भारी बढ़ोतरी, जेब पर पड़ेगा सीधा ...
देश

दिल्ली में कई महीने से चल रहा था मसाज और स्पा सेंटर, छापे के दौरान अंदर मिले युवक-युवती

नई दिल्ली। कोरोना वायरस संक्रमण के चलते लगाई गई रोक के बाद भी दक्षिण दिल्ली के ग्रेटर कैलाश इलाके में चल रहे स्पा पर पुलिस ने छापेमारी की। ग्रेटर कैलाश थाना पुलिस ने एक गुप्त सूचना के बाद स्पा पर छापा मारकर मालिक और मैनेजर के खिलाफ केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। सूत्रों ने बताया कि स्पा कई माह से चलाया जा रहा था, जहां बड़ी संख्या में लोगों का आना-जाना रहता था।

इस पूरे मामले की जांच में शामिल एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि ग्रेटर कैलाश पार्ट-1 की एम-ब्लॉक मार्केट में बॉडी मसाज सेंटर और स्पा गैरकानूनी रूप से चलाया जा रहा था। पुलिस को इसकी सूचना मिली, जिसके बाद पुलिस टीम ने 26 दिसंबर की शाम को स्पा पर छापा मारा। जहां पुलिस टीम को स्पा के मालिक संजय आहुजा, मैनेजर नौशाद के अलावा एक युवती और युवक भी मिले, लेकिन पुलिस टीम को देखकर युवती और युवक स्पा के पिछले गेट से भागने में कामयाब हो गए।

पुलिस टीम ने मालिक और मैनेजर को तुंरत हिरासत में लिया और उनके खिलाफ आइपीसी एक्ट और महामारी एक्ट की धाराओं में केस दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की जांच में सामने आया कि यह स्पा कई माह से चल रहा था।

यहां पर बता दें कि पिछले साल दिल्ली में कई मामले ऐसे सामने आए थे, जिसमें पता चला था कि स्पा और मसाज सेंटर के नाम पर अवैध व्यापार का धंधा चल रहा था। यहां तक कि एक स्पा सेंटर में तो तहखाना तक बनाया गया था। पुलिस और दिल्ली महिला आयोग की टीम ने छापा मारा तो यहां पर कई लड़के और लड़कियां बरामद हुए थे। इसके बाद कई और स्पा और मसाज सेंटर में गंदे काम को लेकर खुलासा हुआ था।

Related Articles

Back to top button