ब्रेकिंग
मणिपुर प्रशासनिक फेरबदल: कुकी-नागा तनाव के बीच IAS राजीव सिंह ठाकुर संभाल सकते हैं कमान, ACC ने दी म... जम्मू-कश्मीर में आतंकियों का नया पैंतरा: सर्विलांस से बचने के लिए अश्लील साइट्स और Tor आधारित सीक्रे... हल्द्वानी में खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी: 'पीएम मोदी सच में संविधान मानते हैं... दिल्ली में BRICS समिट ने बढ़ाई होटलों की डिमांड: 25% तक बढ़े एवरेज रूम रेट्स, टूरिस्ट्स और बिजनेस ट्... तुकाराम मुंढे के एक्शन पर बॉम्बे हाईकोर्ट सख्त: 'अधिकारी न कानून जानते हैं, न नियम'; 11 मामलों में F... शिवपुरी रेलवे स्टेशन पर चलती ट्रेन में चढ़ते समय फिसली महिला: प्लेटफॉर्म गैप में फंसी, RPF के ASI ने... 'दिल्लीवालों पर ही महंगा बोझ क्यों?'; CNG की कीमतों में भारी उछाल पर कांग्रेस का हमला, तत्काल रोलबैक... 'अहंकार, भ्रष्टाचार, चोरी और धोखा'; जयंत चौधरी का विपक्ष पर तीखा हमला, बोले- कुछ लोग फैला रहे जातिगत... लखनऊ में हिंदू युवा वाहिनी के मंडल प्रभारी धीरेन्द्र प्रताप सिंह की हत्या: दुबग्गा नहर से मिला शव, S... गर्लफ्रेंड के शौक के लिए बरेली में दो भाइयों ने लूटा ऑटो: सिर पर 2 किलो का बाट मारकर किया लहूलुहान
देश

भारत ने एक बार फिर चीन को चेताया, वायुसेना अध्यक्ष बोले- एलएसी पर हम भी हैं तैयार

नई दिल्ली। भारतीय वायुसेना अध्यक्ष आरकेएस भदौरिया (RKS Bhadauria) ने चीन को एक बार फिर अागाह किया है। वायु सेना अध्यक्ष ने कहा कि चीन ने अपनी आर्मी के लिए भारी तादाद में एलएएसी पर हथियारों की तैनाती कर रखी है। भदौरिया ने कहा कि वहां पर भारी संख्या में राडार्स, जमीन से आसमान में मार करने वाली मिसाइलों की तैनाती की गई है। काफी मजबूती से उन्होंने तैनाती की। एलएसी पर हम भी पहले से पूरी तरह से तैयार हैं और सेना की तैनाती को लेकर सभी आवश्यक कदम उठाए हैं।

चीन पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान को बना रहा मोहरा

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान को मोहरा बनाकर अपना वर्चस्व बढ़ा रहा है। वैश्विक समुदाय को आगाह करते हुए उन्होंने कहा कि बदलती भू-राजनीतिक परिस्थितियों ने चीन को मौका दिया कि वह अपनी बढ़ती ताकत का प्रदर्शन करे। इससे वैश्विक सुरक्षा के मोर्च पर साझेदारी की कमी भी साफ झलकती है। चीन-पाकिस्तान इकोनॉमिक कॉरिडोर (CPEC) के कर्ज के बोझ तले पड़ोसी मुल्क दबा हुआ है और भविष्य में इसके सैन्य रूप से भी चीन पर निर्भर होने की आशंका बढ़ती जा रही है।

 

किसी भी दुस्साहस का मुकाबला करने के लिए भारत तैयार

इसके साथ ही वायुसेना प्रमुख ने कहा कि छोटे देश और अलगाववादियों की मदद से चीन को ड्रोन जैसे कम लागत वाली तकनीक आसानी से उपलब्ध हो रहे हैं, जिससे वह प्रतिकूल प्रभाव पैदा करने में सफल हो रहा है। उन्होंने कहा कि यदि कोई स्थिति उत्पन्न होती है, तो भारत को किसी भी दुस्साहस का मुकाबला करने के लिए भारत पूरी तरह से तैयार है।

Related Articles

Back to top button