ब्रेकिंग
मध्य प्रदेश के इंदौर में दहला देने वाला डबल मर्डर: कालानी नगर में पिता और बेटी की हत्या के मामले में... बिहार के बेगूसराय में प्रेम प्रसंग का अनोखा मामला: चोरी-छिपे मिलने आए प्रेमी-प्रेमिका को ग्रामीणों न... दिल्ली में आयोजित 'शब्द कीर्तन' कार्यक्रम में शामिल हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गुरु नानक देव जी ... उत्तर प्रदेश के बागपत में सरेराह क्रूरता की हदें पार: दिल्ली-सहारनपुर हाईवे पर पेट्रोल पंप के बाहर आ... न्यूजीलैंड के खिलाफ पहला टेस्ट मैच ड्रॉ होने के बाद आईसीसी विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) के फाइनल में... रणबीर कपूर और यश स्टारर बहुचर्चित फिल्म ‘रामायण’ में हनुमान के रूप में नजर आएंगे सनी देओल, मेकर्स ने... बांग्लादेश के प्रमुख परिधान उद्योग पर मंडराया गंभीर संकट: महज अठारह दिनों में चार हजार करोड़ रुपये क... प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपील का दिखा बड़ा असर: भारत के सोने के आयात में 40 फीसदी की भारी गिरावट... WhatsApp Web का इस्तेमाल करने वाले हो जाएं सावधान: गृह मंत्रालय के तहत आने वाले I4C ने जारी की गंभीर... कार्तिक पूर्णिमा 2026 पर ओडिशा में मनाई जाती है अनूठी 'बोइता बंदाना' परंपरा: नदियों और समुद्र तटों प...
खेल

टीम इंडिया के लिए अगले 10 साल तक खेलेगा ये युवा खिलाड़ी, माइकल हसी ने बताया नाम

नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम ने चार मैचों की टेस्ट सीरीज के दूसरे मैच में जीत हासिल करके सीरीज में वापसी कर ली और 1-1 की बराबरी पर आ गई। टीम इंडिया को पहले मैच यानी एडिलेड में जिस तरह से हार मिली थी उसके बाद दूसरे मैच में काफी बदलाव देखने को मिले। विराट के भारत लौटने और शमी के घायल होकर सीरीज से बाहर होने के बाद कई बदलाव देखे गए और इस क्रम में टीम में ओपनर के तौर पर शुभमन गिल को भी प्लेइंग इलेवन में जगह दी गई।

मेलबर्न टेस्ट में भारत की तरफ से दो युवा खिलाड़ियों शुभमन गिल और मो. सिराज को डेब्यू का मौका दिया गया और दोनों ने ही अच्छा प्रदर्शन किया। शुभमन गिल ने पहली पारी में 45 रन जबकि दूसरी पारी में नाबाद 35 रन बनाए। शुभमन गिल के तारीफ कार्यवाहक कप्तान अजिंक्य रहाणे ने भी की थी और अब ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम के पूर्व बल्लेबाज माइकल हसी ने कहा है कि, शुभमन गिल अगले 10 वर्ष तक इंडियन क्रिेकेट के लिए काफी अहम साबित होंगे।

हसी ने कहा कि, ये टीम इंडिया के लिए शानदार वापसी रही क्योंकि रहाणे ने भी माना था कि पहले टेस्ट मैच में सिर्फ 90 मिनट के खराब खेल ने हमें रहा दिया था। हसी ने कहा कि, इस तरह के कमबैक करना किसी भी टीम के लिए खास होता है। वहीं शुभमन गिल के बारे में उन्होंने कहा कि, वो शानदार कलात्मक बल्लेबाज हैं और वो ऐसे खिलाड़ी हैं जो अगले 10 साल तक भारत के लिए खेलेंगे।

हसी ने भारतीय गेंदबाजी के बारे में कहा कि, जब मो. शमी चोटिल हो गए तो मुझे लगा कि, मेहमान टीम की गेंदबाजी प्रभावित होगी, लेकिन ऐसा नहीं हुआ और मो. सिराज ने उनकी कमी पूरी करते हुए बेहतरीन खेल दिखाया। आपको बात दें कि शुभमन गिल को दूसरे टेस्ट में पृथ्वी शॉ की जगह मौका दिया गया था और उन्होंने मौके का फायदा उठाते हुए अच्छी बल्लेबाजी की। अब दोनों देशों के बीच तीसरा टेस्ट मैच 7 जनवरी से सिडनी में शुरू होगा।

Related Articles

Back to top button