ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

यूपी-उत्तरखंड के साथ गुजरात विधानसभा चुनाव भी लड़ेगी AAP

नई दिल्ली। लगातार तीसरी बार दिल्ली विधानसभा चुनाव में धमाकेदारी जीत दर्ज करने वाली आम आदमी पार्टी ने अन्य राज्यों में पांव परासने की तैयारी तेज कर दी है। इसके लिए AAP ने तमाम राज्यों में पार्टी संगठन को मजबूत करना तेज कर दिया है। पार्टी सूत्रों की मानें तो उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के बाद अब आम आदमी पार्टी (Aam Aadmi Party) गुजरात में भी अपना विस्तार करने की तैयारी में है। पार्टी गुजरात के निकाय चुनावों के साथ ही विधानसभा चुनाव में भी अपने प्रत्याशी उतरेगी। इस बाबत पार्टी ने संगठन को मजबूत करना शुरू कर दिया है। गुजरात को लेकर आम आदमी पार्टी की संजीदगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने खुद बागडोर संभाल ली है।

वहीं, इसी मुद्दे पर बुधवार को पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि गुजरात के लोग भाजपा शासन से तंग आ चुके हैं। कांग्रेस खत्म हो चुकी है। दिल्ली में हुए आप सरकार के शानदार कार्यों से गुजरात के लोग बेहद प्रभावित हैं और आम आदमी पार्टी की ओर बड़ी उम्मीद से देख रहे हैं। इससे पहले पार्टी के गुजरात प्रदेश अध्यक्ष गोपाल इटालिया ने एलान किया कि आम आदमी पार्टी गुजरात में आने वाले स्थानीय निकाय चुनाव-2021 में जनता का पक्ष बनकर पूरी मजबूती से सभी सीटों पर चुनाव लड़ेगी और दोगुनी ताकत से विधानसभा-2022 के चुनाव लडेगी। गुजरात के सभी साथी परिवर्तन की इस लड़ाई में तन, मन और धन से सहयोग करें।

बता दें कि आम आदमी पार्टी ने फरवरी में हुई दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में धमाकेदार जीत कर्ज करते हुए 70 में से 62 सीटें हासिल की हैं और राज्य में लगातार तीसरी बार सरकार बनाई है। इस जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी ने अब अन्य राज्यों में भी विधानसभा चुनाव लड़ने का फैसला लिया है, जिसमें उत्तर प्रदेश जैसा बड़ा राज्य भी है।

Related Articles

Back to top button