ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

कल देशभर में कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन, हर्षवर्धन बोले-किसको लगेगा पहला टीका…पूरी लिस्ट तैयार

कोरोना वैक्सीन को लेकर देशवासियों को जल्द ही खुशखबरी मिल सकती है। वहीं वैक्सीन के आने से पहले टीकाकरण की योजना बनाई जा रही है। इसके लिए राज्‍यों से जानकारी मांगी गई है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन (Union Health Minister Dr. Harsh Vardhan) ने शुक्रवार नए साल पर बताया कि पहले चरण में वैक्सीन देने की तैयारी पूरी हो चुकी है। उन्होंने कहा कि जिनको पहले वैक्सीन दी जानी है उनकी लिस्ट तैयार हो चुकी है। केंद्रीय स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री ने बताया कि सबसे पहले स्वास्थ्यकर्मियों और फ्रंटलाइन वर्कर्स को टीके लगेंगे, इसे बाद 50 साल से ज्यादा उम्र के लोगों को टीका लगाया जाएगा।

कल पूरे देश में ड्राई रन
2 जनवरी को पूरे देश में टीकाकरण अभियान का ड्राई रन होगा और इसको लेकर चल रही तैयारियों का आज डॉ हर्षवर्धन ने जायजा लिया। उन्होंने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दिल्ली सरकार के साथ एक समीक्षा बैठक भी की। सरकार के निर्देश पर राज्यों को अपने दो शहरों को चिन्हित करना होगा। इसके बाद इन शहरों में वैक्सीन के पहुंचने, अस्पताल तक जाने, फिर डोज देने की पूरी प्रक्रिया का पालन किया जाएगा, यह एक रिहर्सल की तरह है। स्‍वास्‍थ्‍य मंत्री के मुताबिक राज्य सरकारों, जिला अधिकारियों और ब्लॉक लेवल पर इस संबंध में निर्देश दिए जा चुके हैं।

सभी को ग्राउंड स्टाफ, लॉजिस्टिक्स को दुरुस्त करने के लिए कहा गया है, ताकि एक बार वैक्सीन की अनुमति मिलते ही टीकाकरण अभियान शुरू हो सके और इसमें कोई परेशानी नहीं आए। कोल्ड स्टोरेज सिस्टम को दुरुस्त करने के तैयारी चल रही है। साथ ही सिरिंज और बिजली व्यवस्था को बेहतर करने पर जोर दिया जा रहा है। जिले से ब्लॉक लेवल तक इसके लिए तैयारी की जा रही है। टीकाकरण अभियान के लिए लोगों को ट्रेनिंग दी जा रही है।

Related Articles

Back to top button