ब्रेकिंग
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पुणे को दी 21,800 करोड़ की मेट्रो परियोजनाओं की सौगात, हिंजेवाड़ी से शि... बॉम्बे हाईकोर्ट का बीएमसी को कड़ा निर्देश, अभिनेत्री दीया मिर्जा का हटाया गया वीडियो दोबारा सोशल मीड... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी घमासान, छह वरिष्ठ नेताओं ने दिल्ली में केंद्रीय गृह मंत्र... जम्मू-कश्मीर की राजनीति में बड़ा भूचाल, सांसद आगा सैयद रुहुल्लाह मेहदी के इस्तीफे से उमर अब्दुल्ला क... दक्षिण ब्लॉक होगा पूरी तरह खाली, थलसेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ और डीजीएमओ का कार्यालय नए शौर्य भवन में... अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी में सियासी हलचल तेज, कोर कमेटी की बैठक में पार्थ पवार के फैसलों पर ज... आगरा के कमला नगर में पीवीसी कारोबारी के घर बड़ी चोरी, तीन नकाबपोश बदमाश 70 लाख के जेवर ले उड़े गोवंश तस्करी मामले में इलाहाबाद हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, वाहन जब्ती को अवैध करार देकर सरकार पर लगाया ... बिहार में नदियों की गाद से बनेंगे नेशनल हाईवे, NHAI और राज्य सरकार के बीच हुआ बड़ा समझौता Health and Nutrition Tips Protein Products Market: बाजार में बिकने वाले प्रोटीन प्रोडक्ट्स खरीदने से...
देश

देश में कोरोना से अब तक 99 लाख लोग हुए ठीक, एक्टिव केस घटे

नई दिल्ली।  देश में कोरोना वायरस की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। भारत में कोरोना से अब तक 99 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। इसके साथ ही देश में कोरोना के एक्टिव केस घटकर ढाई लाख के पास पहुंच गए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के 19,078 मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना से 224 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, देश में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 3 लाख 5 हजार 788 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से 99 लाख से अधिक लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक कुल 99 लाख 6 हजार 387 लोग ठीक हो चुके हैं। भारत में कोरोना के एक्टिव केस घटकर 2 लाख 50 हजार 183 तक पहुंच गए हैं। देश में कोरोना से अब तक 1 लाख 49 हजार 218 लोगों की मौत हो चुकी है।

रिकवरी दर बढ़ी, एक्टिव केस घटे

देश में कोरोना से ठीक होने वाले मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना से 22,926 लोग ठीक हुए। इससे रिकवरी दर बढ़कर 96.12% हो गई है। कोरोना के एक्टिव केस की बात करें तो बीते 24 घंटों में देश में 4,071 सक्रिय मामले कम हुए। भारत की कोरोना मृत्यु दर फिलहाल 1.45% है।

देश में 17.39 करोड़ से ज्यादा कोरोना टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में करीब 17 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में शुक्रवार(1 जनवरी) तक 17,39,41,658 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 8,29,964 टेस्ट कल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button