ब्रेकिंग
टिकी रही 'दे दे प्यार दे 2': तीसरे वीकेंड में भी दर्शकों ने दिखाया प्यार, जानें अजय-माधवन की जोड़ी न... इमरान खान को लेकर PTI के प्रदर्शन से हिली शहबाज सरकार! खैबर पख्तूनख्वा में गवर्नर शासन लगाने पर विचा... GDP के आंकड़ों ने दिया बूस्टरडोज! शेयर बाजार ने बनाया नया रिकॉर्ड, निवेशकों ने एक दिन में कमाए $3$ ल... Flipkart Buy Buy Sale 2025 की तारीख का ऐलान! 5 दिसंबर से होगी शुरू, स्मार्टफोन, लैपटॉप और अप्लायंसेज... आज है गीता जयंती! इस खास दिन पर करें इस महामंत्र का पाठ, आप पर बरसेगी भगवान श्रीकृष्ण की विशेष कृपा सर्दी में घर पर बनाएं एकदम हेल्दी पीनट बटर! बाजार से बेहतर और शुद्ध, यहां जानें आसान रेसिपी और टिप्स चिराग पासवान ने किया बड़ा दावा! बिहार की सियासत में हलचल तेज, कांग्रेस ने भड़कते हुए किया पलटवार, ते... 'मेरी चारों बेटियों का ख्याल रखना…'! मुरादाबाद के BLO का मौत से पहले का भावुक वीडियो वायरल, परिवार क... उत्तराखंड में डॉक्टरों की रिकॉर्ड तोड़ सैलरी! धामी सरकार ने 7 लाख रुपये प्रति माह तक बढ़ाई तनख्वाह, ... दिसंबर का पहला हफ्ता: कहां बारिश, कहां कोहरा? तमिलनाडु-आंध्र प्रदेश में हो सकती है बारिश, हिमाचल में...
देश

नहीं रहे दलितों के मसीहा, वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व गृह मंत्री बूटा सिंह का निधन, राहुल गांधी ने जताया शोक

चंडीगढ़। वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं केंद्र सरकार में विभिन्न पदों पर रह चुके बूटा सिंह का शनिवार सुबह लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। 86 वर्षीय बूटा सिंह का नई दिल्ली में निधन हुआ। उनका अंतिम संस्कार भी आज ही किया जाएगा। वर्ष 1934 जालंधर जिले में जन्मेे बूटा सिंह राष्ट्रीय राजनीति का एक बड़ा नाम थे। आठ आठ बार लोकसभा के लिए चुने गए थे।

नेेहरू -गांधी परिवार के विश्वासपात्र के तौर पर जाने जाते सरदार बूटा सिंह ने केंद्रीय गृह मंत्री, कृषि मंत्री, रेल मंत्री, खेल मंत्री और बिहार के राज्यपाल और राष्ट्रीय अनुसूचित जाति कमीशन के चेयरमैन के तौर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाई।

बूटा सिंह के निधन का समाचार सुनते ही उनके प्रशंसकों में शोक की लहर दौड़ गई। पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने भी बूटा सिंह के निधन पर शोक जताया। ट्वीट कर उन्होंने लिखा कि उनके निधन से पार्टी ने एक निष्ठावान नेता खो दिया।

बूटा सिंह कांग्रेस से तब जुड़े थे जब पंडित जवाहर लाल नेहरू पीएम बने थे। वह इंदिरा गांधी, राजीव गांधी, पीवी नरसिम्हा  राव व मनमोहन सिंह की कैबिनेट में रह चुके थे। उन्होंने देश में दलित नेता के रूप में पहचान बनाई। वह अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के महासचिव (1978-1980), भारत के गृह मंत्री और बाद में बिहार के राज्यपाल (2004-2006) बने। बूटा सिंह दलितों के मसीहा के रूप में जाने जाते थे। उन्होंने भारत में और विदेशों में विशेष रूप से श्री अकाल तख्त साहिब के निर्माण/पुनः निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। वर्ष 1984 में ऑपरेशन ब्लू स्टार के बाद उन्होंने दिल्ली व अन्य स्थानों पर गुरुद्वारों के पुनर्निर्माण में भी भूमिका निभाई।

Related Articles

Back to top button