ब्रेकिंग
Sonari Police Station Case: पूनम अरोड़ा, सन्नी और सक्षम अरोड़ा के खिलाफ प्राथमिकी, व्हाट्सएप चैट और ... Singrauli Collector Initiative: एलन और आदित्य बिड़ला ग्रुप के सहयोग से छात्रों को मिलेगी सौगात, दूरद... Rahul Gandhi vs ECI: वोट चोरी के मुद्दे पर चुनाव आयोग जाने से रोके गए राहुल गांधी, पुलिस ने कई नेताओ... Prayagraj Poster Politics: दलित-पिछड़ा साथ चलेगा और फिर बनेगी योगी-मोदी की सरकार, चुनाव से पहले शहर ... Moradabad Police Action: आरोपी अरबाज खान गिरफ्तार और जेल भेजा गया, युवती को गांव के बाहर छोड़कर हुआ ... Allahabad HC Verdict: मां के साथ नहीं रहना चाहती थी बेटी, कोर्ट ने बंदी प्रत्यक्षीकरण याचिका को किया... Ruchi Vira on Yogi Adityanath: अखिलेश यादव के विकास कार्यों पर मांगे जाएंगे वोट, ओवैसी और संजय निषाद... Vikram Patna Crime Update: आपसी नोकझोंक के बाद सनसनीखेज वारदात, एफएसएल टीम ने घटनास्थल से जुटाए साक्... Nainital Ramnagar News: तेज रफ्तार कार का कहर, बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद शोक में बैठे पांच लोग... Rajasthan Crime Update: पाली में ट्रांसपोर्ट नगर के पास ढाबे पर खूनी संघर्ष, कर्मचारियों से मारपीट क...
टेक्नोलॉजी

Xiaomi का जलवा बरकरार, साल की पहली सेल में 5 मिनट में बिक गए 3 लाख से ज्यादा फोन

नई दिल्ली. Xiaomi का नए साल में भी जलवा बरकरार है। Xiaomi के नए फ्लैगशिप स्मार्टफोन Mi 11 को 28 दिसंबर 2020 को लॉन्च किया था, जिसकी पहली सेल 1 जनवरी 2021 को थी। Xiaomi के मुताबिक 1 जनवरी की सेल में Mi 11 स्मार्टफोन की जमकर बिक्री हुआ। मात्र 5 मिनट में Xaiomi M11 स्मार्टफोन की 3,50,000 यूनिट बिक गई। इस तरह कंपनी ने साल के पहले दिन मात्र 5 मिनट में 1.67 करोड़ रुपये के स्मार्टफोन बेच दिये। Xiaomi समूह के वाइस प्रेसिडेंट और मोबाइल फोन डिवीजन के प्रेसिडेंट Zeng Xuezhong की ओर से चाइनीज़ सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जानकारी दी गई है।

चीन में हुई स्मार्टफोन की लॉन्चिंग 

Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन सीरीज को चीन में लॉन्च किया गया है। इस फ्लैगशिप सीरीज के तहत दो स्मार्टफोन Mi 11, Mi 11 Pro को लॉन्च किया गया है। दोनों ही स्मार्टफोन 5G इनेबल्ड हैं। इसमें सबसे लेटेस्ट और दमदार प्रोसेसर Qualcomm Snapdragon 888 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन Xiaomi के MIUI 12.5 आउट ऑफ द बॉक्स को सपोर्ट करेगा। यह Xiaomi की पहली डिवाइस है, जो बिना चार्जर के साथ आएगी।

कीमत

Xiaomi Mi 11 के 8GB रैम और 128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 3,999 है। वही इसके 8GB रैम 256GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत CNY 4,299 होगी। जबकि Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन के 12GB रैम 256GB स्टोरेज वेरिएंट CNY 4,699 है। Mi 11 स्मार्टफोन 5 कलर ऑप्शन में बिक्री के लिए उपलब्ध रहेगा। फोन स्टैंडर्ड व्हाइट, ब्लू, ब्लैक वेरिएंट में आएगा। इसके अलावा स्मोक पर्पल और खाकी वेरिएंट के बैक में लेदर फिनिश दिया गया है।

स्पेसिफिकेशन्स

Xiomi Mi 11 स्मार्टफोन में 6.81 इंच की क्वाड कर्वड OLED डिस्प्ले दी गई है। इसका रेजोल्यूशन 2K होगा। फोन में  1500 nits का पीक ब्राइटनेस दिया गया है। फोन का रिफ्रेश्ड रेट 120Hz है, जबकि टच सैंपलिंग रेट 480Hz है। फोन में स्क्रीन प्रोटेक्शन के लिए Corning Gorilla Victus का इस्तेमाल किया गया है। फोन में लेटेस्ट Qualcomm Snapdragon 888 SoC चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। फोन में 4,600mAh की बैटरी दी गई है, जिसे 55W वायर्ड फास्ट चार्जर का सपोर्ट दिया गया है। वही फोन को 50W वायरलेस चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। वही 10W रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट दिया गया है। फोन में स्टीरियो स्पीकर का सपोर्ट दिया गया है। अगर फोटोग्रॉफी की बात करें, तो Xiaomi Mi 11 स्मार्टफोन के रियर पैनल पर ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। इसका प्राइमरी कैमरा 108MP का होगा, जो OIS (ऑप्टिकल इमेज स्टैबिलाइजेशन) सपोर्ट के साथ आएगा। इसके अलावा फोन में 13MP अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है।

Related Articles

Back to top button