ब्रेकिंग
जबलपुर के लोक कलाकार देवेन्दर सिंह ग्रोवर की अनोखी पहल: 'श्री जानकी बैंड' से संवर रहीं जिंदगियां सीएम हाउस घेराव पर पुलिस से झड़प, देर रात तक कमला पार्क पर डटे रहे इंटर्न; प्रदेशभर में ओपीडी ठप करन... इंदौर में राहुल गांधी के कार्यक्रम पर सस्पेंस: आयोजन स्थल तय न होने से बढ़ी कांग्रेस की मुश्किलें रायसेन साइकिल घोटाले में हाईकोर्ट सख्त: EOW के डीजी उपेंद्र जैन को व्यक्तिगत रूप से किया तलब Bhopal News: भोपाल नगर निगम मुख्यालय में महापौर मालती राय की कार फूंकने की कोशिश, दैनिक वेतनभोगी कर्... शुभमन गिल ने मनाया 27वां जन्मदिन: 27 मोमबत्तियां बुझाकर परिवार संग काटा केक 'आवारापन 2' को पछाड़कर बनी 2026 की तीसरी सबसे बड़ी फिल्म, जानें बजट और कुल कमाई मरियम नवाज के बयान पर पाकिस्तान में सियासी घमासान: पंजाब सरकार ने दी आधिकारिक सफाई 5G की सफलता के बाद 6G की तैयारी: अमेरिका के नेतृत्व वाले ग्लोबल अलायंस में शामिल हुआ भारत अपने Android फोन को ऐसे बनाएं पोर्टेबल कंप्यूटर, जानें आसान और असरदार सेटअप
देश

PM शहरी आवास योजना: सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए UP को मिला पहला पुरस्कार

लखनऊ: प्रधानमंत्री आवास योजना-शहरी के क्रियान्वयन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उत्तर प्रदेश को एक बार फिर पहला पुरस्कार प्राप्त हुआ है। साथ ही आवास एवं शहरी कार्य मंत्रालय द्वारा निर्धारित की गई श्रेणी के अनुसार प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के तहत राज्य में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले नगर निकायों में नगर पंचायत मलीहाबाद लखनऊ प्रथम तथा नगर पंचायत हरिहरपुर, संत कबीरनगर को द्वितीय तथा नगर पालिका परिषद मीरजापुर को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है।

बता दें कि यह पुरस्कार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को वर्चुअल रूप से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान उत्तर प्रदेश को दिए। उन्होने छह राज्यों में आरम्भ हुई लाइट हाउस परियोजना (एलएचपी) का भी वर्चुअल शिलान्यास किया जिसके बाद मुख्यमंत्री ने अवध विहार स्थित परियोजना स्थल पर इसका शिलान्यास किया।

नगर विकास मंत्री आशुतोष टंडन ने यूपी को पहले स्थान के लिए पुरस्कृत किये जाने का स्वागत करते हुए कहा उत्तर प्रदेश केंद्रीय योजनाओं में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अव्वल बना हुआ है। प्रदेश में योजनाएं समय और पूरी पारदर्शिता से पूरी हो रही हैं, साथ ही इनके समय से पूरा होने से जनता को पूरा लाभ मिल रहा है।

उन्होंने बताया कि लाइट हाउस परियोजना के अंतर्गत लखनऊ के 1040 शहरी गरीबों को 415 वर्गफीट एरिया का फ्लैट अगले वर्ष तक तैयार कर दे दिए जाएंगे। इन आवासों की कीमत का अधिकांश हिस्सा केंद्र और राज्य सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जाएगा, जबकि शेष राशि लाभार्थी को स्वयं वहन करनी होगी। इन आवासों का आवंटन प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के नियमों के अनुसार किया जाएगा और डूडा के माध्यम से जिलाधिकारी की अध्यक्षता में खुली लॉटरी द्वारा आवंटन की प्रक्रिया अपनाई जाएगी।

Related Articles

Back to top button