ब्रेकिंग
Ladakh Pashmina at Fashion Week: चांगथांग समुदाय की मेहनत और पश्मीना की अनूठी कला, दिल्ली के 'द ताज'... Ladakh New District Sankoo: केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख को मिला एक और नया जिला, सांकू बना आठवां जिला Mahua Moitra Circuit House Case: सुप्रीम कोर्ट ने TMC सांसद महुआ मोइत्रा को दी राहत, सर्किट हाउस में... CAQM Strict Guidelines Delhi NCR: दिल्ली-NCR की प्रदूषण फैलाने वाली फैक्टरियों पर शिकंजा, 30 नवंबर त... Amit Kashyap Murder Case: मेरठ के चर्चित अमित कश्यप हत्याकांड में पत्नी और उसके प्रेमी को फांसी की स... Muzaffarnagar Priest Murder Case: बेटा होने की भविष्यवाणी गलत साबित होने पर 81 वर्षीय पुजारी की गोली... Mumbai Goregaon News: मुंबई के गोरेगांव में 18 महीने की मासूम की छठी मंजिल से गिरकर मौत, 10 साल की प... बिहार की राजनीति में हलचल, विधायक अनंत सिंह बोले- जब नीतीश कुछ नहीं थे, तब हमने पार्टी के लिए कुर्बा... Lucknow Shiva Sharma Murder Case: लखनऊ के चर्चित शिवा मर्डर केस में बड़ा खुलासा, नेपाल से वीडियो जार... Naturopathy Treatment: प्राकृतिक चिकित्सा से रोगों का निदान, बिना दवा के स्वस्थ रहने की कला
देश

भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी, हर हफ्ते 30 उड़ानों का होगा संचालन

नई दिल्ली। हाल ही में बताया गया था कि कोरोना वायरस के नए स्ट्रेन से संक्रमण की रोकथाम के लिए भारत-ब्रिटेन के बीच प्रतिबंधित की गई विमान सेवाएं आठ जनवरी से बहाल होंगी, लेकिन शनिवार को नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने बताया कि भारत से यूके के लिए उड़ानें 6 जनवरी से फिर से शुरू होंगी जबकि यूके से भारत के लिए उड़ान संचालन 8 जनवरी को फिर से शुरू होगा। तो यानी भारत-ब्रिटेन के बीच प्रतिबंधित की गई विमान सेवाएं 6 से चालू हो जाएगी।

इसके अलावा हरदीप सिंह पुरी ने बताया, ‘हर सप्ताह 30 उड़ानें संचालित होंगी। इनमें 15 भारत तो 15 यूके की तरफ से होंगी।’ फिलहाल यह शेड्यूल 23 जनवरी तक वैध है। बता दें कि पुरी ने शुक्रवार को एक ट्वीट के जरिये यह जानकारी देते हुए बताया कि भारत और ब्रिटेन के बीच विमान सेवाएं 8 जनवरी से फिर शुरू करने का फैसला लिया गया है। 23 जनवरी तक दोनों देशों की विमान कंपनियों की प्रति सप्ताह 15-15 उड़ानें सीमित तौर पर संचालित होंगी।

जानकारी के मुताबिक, देश में ये उड़ानें अभी सिर्फ दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरु तथा हैदराबाद से संचालित होंगी। दिसंबर में दोनों देशों के बीच प्रति सप्ताह 60 यात्री विमानों का संचालन हो रहा था। ब्रिटेन में कोरोना के नए स्ट्रेन से संक्रमण तेजी से फैलने के कारण सरकार ने दोनों देशों के बीच 23-31 दिसंबर तक विमानों की आवाजाही को प्रतिबंधित कर दिया था। बाद में यह प्रतिबंध 30 दिसंबर से आगे बढ़ा दिया गया। इस बीच, सरकार ने नियमित अंतरराष्ट्रीय वाणिज्यिक उड़ानों पर रोक 31 जनवरी तक बढ़ा दी है।

हालांकि उड्डयन महानिदेशक से मंजूरी वाली विशेष उड़ानों तथा अंतरराष्ट्रीय एयर कार्गो के संचालन पर यह प्रतिबंध लागू नहीं होगा। बीते दिनों नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट कर कहा था कि ब्रिटेन से विमानों की आवाजाही पर लगी रोक को सात जनवरी तक बढ़ाने का फैसला किया गया है। उसके बाद सख्ती से साथ उड़ानों की बहाली होगी, जिसके लिए जल्द ही विवरण घोषित किए जाएंगे।

Related Articles

Back to top button