ब्रेकिंग
Uttarakhand Disaster Management Model: ब्रिक्स देशों ने मानी उत्तराखंड की धाक; आपदा प्रबंधन मॉडल की ... Akshay Kumar Charity: क्या अक्षय कुमार सिर्फ पैसा कमाने के लिए करते हैं फिल्में? एक्टर ने चैरिटी के ... Manav Suthar Test Debut: टेस्ट डेब्यू पर 6 विकेट लेकर रचा इतिहास; मानव सुथार ने 18 साल का सूखा किया ... Israel-Iran Conflict: मिडिल ईस्ट में फिर छिड़ा युद्ध का खतरा; क्या नेतन्याहू की जंग की जिद बन रही है ... Gold-Silver Price Today: सोने-चांदी की कीमतों में बड़ी गिरावट; जानें क्या है आज का नया भाव Environmental Impact of AI: एआई की बढ़ती मांग से बढ़ रहा जल संकट; 2027 तक हालात हो सकते हैं गंभीर Kalashtami Vrat 2026: कालाष्टमी पर काल भैरव देव की विशेष पूजा; जानें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और महत्व Banarasi Kachori Sabji Recipe: घर पर बनाएं बनारस का प्रसिद्ध नाश्ता; कचौड़ी-सब्जी बनाने की आसान विधि MP Rajya Sabha Election 2026: तीसरी सीट पर भाजपा का दांव; महेश केवट के नामांकन के बाद बढ़ी सियासी हलच... Earthquake in Northeast: भूटान के पास 5.7 तीव्रता का जोरदार भूकंप; सिक्किम और बंगाल तक महसूस किए गए ...
देश

श्मशान घाट हादसे पर अखिलेश का बड़ा आरोप, कहा- 16 लाख की दलाली खाकर बड़े लोगों ने निकाला था मौत की छत का टेंडर

लखनऊ: समाजवादी पार्टी की 10 सदस्यीय टीम गुरुवार को गाजियाबाद के मुरादनगर में हुए श्मशान घाट हादसे का जायजा लेगी तथा पीड़ित परिवार से मिलेगी। पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि गाजियाबाद के मुरादनगर में श्मशान स्थल पर 25 लोगों की मौत विचलित करने वाली है। अक्टूबर में बनाई गई छत जनवरी में ढह गई। भाजपा राज में भ्रष्टाचार की यह निंदनीय घटना है जिससे सरकार अपने दाग नहीं बचा सकती है।

उन्होंने कहा कि अब यह बात तो साफ हो गई है कि 16 लाख की दलाली खाकर सत्ता दल के बड़े लोगों ने 25 जिंदगियां निगलने वाली मौत की छत का टेंडर किया था। इसके उद्घाटन के शिलालेख पर मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री का नाम अंकित हैं। भाजपा सरकार के इस जानलेवा अपराध को जनता माफ नहीं करेगी। भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरों टालरेंस का दावा करने वाली भाजपा सरकार मुरादनगर, गाजियाबाद के साथ पूरे राज्य में भ्रष्टाचार में सराबोर है।

पार्टी ने 10 सदस्यीय जांच कमेटी गठित की है जो आज (7 जनवरी) को मुरादनगर जाकर पीड़ित परिवारों को सांत्वना देगी तथा दुर्घटना की जांच करेगी। कमेटी में शहिद मंजूर, रफीक अंसारी, राकेश यादव , आशु मलिक , राशिद मलिक, सविता , रमेश प्रजापति , चौधरी राजपाल सिंह , अतुल प्रधान तथा वीर सिंह हैं।

उल्लेखनीय है कि गाजियाबाद जिले में मुरादनगर स्थित श्मशान घाट में हुए दर्दनाक हादसे में 25 लोगों की मौत हो गई थी। इस मामले में नगर पालिका की ईओ, जूनियर इंजीनियर और सुपरवाइजर एवं ठेकेदार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर चुकी है। सभी आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Related Articles

Back to top button