ब्रेकिंग
BSF Attari Border News: अटारी सीमा पर रिट्रीट सेरेमनी का नया शेड्यूल जारी; शाम 5:30 बजे शुरू होगी पर... Batala Viral Video: गुरु नानक देव जी के विवाह पर्व में ट्रैक्टर स्टंट पड़ा भारी; तेज रफ्तार में पलटा... Dubai Visa Fraud: 90 हजार में दुबई भेजा, छीना पासपोर्ट और मुर्गीखाने में रखा! जालंधर के पीड़ित ने सु... Amritsar Flooding Alert: तरनतारन रोड के पास नहर टूटने से मचा हड़कंप; मिट्टी की बोरियों से दरार भरने ... Punjab Gold Silver Price Today: पंजाब में उछले सोना-चांदी के दाम; जालंधर में 24 कैरेट सोना ₹1.58 लाख... Ferozepur Central Jail: केंद्रीय जेल फिरोजपुर में फिर चला तलाशी अभियान; 10 और मोबाइल फोन बरामद, कैदि... Etah Fake University Scam: एटा में चायवाले के नाम पर चल रही थी फर्जी यूनिवर्सिटी; भेद खुला तो प्रिंस... Bihar Flood Relief: सीएम सम्राट चौधरी ने मुख्यमंत्री राहत कोष में दान दी एक महीने की सैलरी; नितिन नब... Durg News Today: फेसबुक पोस्ट पर बवाल; भिलाई-3 थाने पहुंचे कांग्रेसी, भाजयुमो नेता पर FIR और गिरफ्ता... Agra Mahakumbh Ambikapur: सीएम विष्णु देव साय ने किया 'अग्र महाकुंभ 2026' का शुभारंभ; अग्रवाल समाज क...
खेल

सौरव गांगुली को अस्पताल से मिली छुट्टी, दादा ने डॉक्टरों का किया धन्यवाद

कोलकाता। Sourav Ganguly discharged: भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड यानी बीसीसीआइ के अध्यक्ष और टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली के फैंस के लिए एक बड़ी खबर सामने आई है। सौरव गांगुली को अस्पताल से छुट्टी मिल गई है। दिल का दौरा पड़ने के बाद वे कोलकाता के वुडलैंड्स अस्पताल में भर्ती कराए गए थे, जहां अब डॉक्टरों ने उनको डिस्चार्ज कर दिया है। इसके बाद दादा ने डॉक्टरों का धन्यवाद किया है।

वुडलैंड्स अस्पताल से डिस्चार्ज होने के बाद बीसीसीआइ बॉस गागुंली ने अस्पताल के बाहर फैंस के सामने कुछ शब्द कहे। इस दौरान उन्होंने अस्पताल और उनका इलाज करने वाले डॉक्टरों का अभिवादन किया। उन्होंने कहा, “मैं अस्पताल में इलाज के लिए डॉक्टरों को धन्यवाद देता हूं। मै बिलकुल ठीक हूं।” सौरव गांगुली की अस्पताल के बाहर की कुछ तस्वीरें भी सामने आई हैं, जिनको सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है।

न्यूज एजेंसी एएनआइ ने जो वीडियो शेयर किया है। उसमें सौरव गांगुली को बांग्ला में सुना जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने अंग्रेजी में भी अपने फैंस और वुडलैंड्स अस्पताल के डॉक्टरों का भी शुक्रिया अदा किया है। गांगुली ने कहा है, “जब मैं अस्पताल में आया था तो मेरी हालत नाजुक थी, लेकिन डॉक्टरों ने मुझे नई जिंदगी दी है, जिसका मैं शुक्रगुजार हूं। मैं अब जल्द हवाई यात्रा कर सकता हूं।”

गांगुली ने अस्पताल की नर्स, रुपाली और डॉक्टरों को खासतौर पर धन्यवाद कहा। वहीं, सैकड़ों की संख्या में दादा के फैंस अस्पताल के बाहर थे, जिनका अभिवादन उन्होंने हवा में हाथ हिलाकर किया। वहीं, अस्पताल की ओर से कहा गया है कि जब दादा को हमारी जरूरत थी तो हमने उनका साथ दिया और हमें खुशी और गर्व महसूस हो रहा है कि हम उनकी उम्मीदों पर खरे उतरे। ये हमारे के लिए सम्मान की बात है।

Related Articles

Back to top button