ब्रेकिंग
पुणे के बाद अब इंदौर में राहुल गांधी का 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम: 12 सितंबर को महारानी अहिल्याबाई... कौशांबी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट: 11 की मौत, दर्जनों घायल; 10 बुलडोजर से हटाया जा रह... राजस्थान में नए एक्सप्रेसवे पर परिवार ने की 'दावत': सड़क किनारे बैठकर खाना खाते वीडियो वायरल; सोशल म... उन्नाव के भगवंतनगर में उमड़ा बहनों का सैलाब: समाजसेवी पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कराया रक्षाबंधन महोत... 'आरोपियों पर एक्शन नहीं, राहुल पर केस दर्ज': जयराम रमेश बोले- 24 घंटे में साबित हो गया दलितों के साथ... मुंबई में सीढ़ियों पर साइकिल खड़ी करने पर 15 लाख का जुर्माना: बॉम्बे हाई कोर्ट ने रद्द किया फैसला, स... ग्रेटर नोएडा से दिल्ली जा रही बस में गैंगरेप: फिरोजाबाद कनेक्शन आया सामने; बस मालिक ने पुलिस को दी ड... पीएम स्वनिधि से बदली जिंदगी, पर अब आजीविका पर संकट; बेंगलुरु की इडली-डोसा वेंडर टीएस निंगम्मा की दास... कौशांबी पटाखा गोदाम में भीषण विस्फोट: 10 की मौत, कई मकान जमींदोज; 2 किमी तक गूंजा धमाका खन्ना: जमीन विवाद में रिटायर्ड ASI ने निगला जहरीला पदार्थ, पुलिस ने धमकी और दबाव बनाने के आरोप में द...
देश

‘चेन्नई के आलीशान होटल बने कोरोना हॉटस्पॉट’

चेन्नई: होटल इंडस्ट्री पर एक बार फिर कोरोना की मार पडऩे लगी है। हाल ही में चेन्नई के दो आलीशान होटलों में कोरोना पॉजिटिव मरीज पाए जाने के बाद ये दोनों होटल हॉटस्पॉट बन गए हैं। चेन्नई में यह दूसरा मामला है जिसमें इतने ज्यादा कोरोना संक्रमित मरीज पाए गए हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक चेन्नई के ग्विंडी स्थित ‘आई.टी.सी. ग्रैंड चोला’ होटल में अब तक लगभग 85 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जा चुके हैं, जिनमें होटल कर्मचारी भी शामिल हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने जानकारी देते हुए कहा कि अब तक 609 लोगों के सैंपल लिए जा चुके हैं, जिनमें से 85 लोग संक्रमित पाए गए हैं। स्वास्थ्य सचिव जे. राधाकृ ष्णन ने कहा कि इसके बाद ग्रेटर चेन्नई निगम को होटल में ठहरे सभी मेहमानों की जांच करने का निर्देश दिया गया है। होटल ने एक विज्ञप्ति में कहा कि होटल में अधिकारियों द्वारा जारी सभी दिशा-निर्देशों का पालन किया जा रहा है। सोशल डिस्टैंसिंग के मद्देनजर होटल की केवल 50 प्रतिशत क्षमता का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।

होटल में संक्रमण का पहला मामला 15 दिसम्बर को सामने आया था जब एक शैफ के संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। 31 दिसम्बर 2020 को 16 जबकि 1 जनवरी 2021 को 13 लोग वायरस से संक्रमित पाए गए। जे. राधाकृष्णन ने कहा, ‘‘होटल और उसके आसपास स्थित कर्मचारियों के आवास से अब तक 609 लोगों के नमूने लिए जा चुके हैं, 85 लोग अब तक संक्रमित पाए जा चुके हैं। उनमें हल्के लक्षण दिखाई दिए हैं और इलाज के बाद उन्हें घर भेज दिया गया है।’’

Related Articles

Back to top button