ब्रेकिंग
Nomadic Elephant 2026: पिथौरागढ़ में भारत-मंगोलिया का संयुक्त सैन्य अभ्यास, रूम इंटरवेंशन और बोख कुश... Yogi Adityanath Delhi Visit: पीएम मोदी और जेपी नड्डा से मिले सीएम योगी आदित्यनाथ, यूपी चुनाव और संगठ... सोशल मीडिया पर दिखावा पड़ा भारी: यूट्यूबर मधुमिता के घर से ₹1 करोड़ के सोने-हीरे के जेवर चोरी Delhi Festive Preparations: रामलीला, दुर्गा पूजा और छठ पर्व के लिए दिल्ली सरकार ने बनाई 3 विशेष समित... वोटर रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया हुई बेहद आसान: अब दफ्तरों के चक्कर लगाने से मिलेगी मुक्ति, घर आएंगे BLO मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार पर गरमाई सियासत: राहुल गांधी ने साझा किया जिजी थॉमसन का दावा UKSSSC VPDO Scam: 2016 भर्ती घोटाले में हरीश रावत से ईडी ने किए सवाल-जवाब, कांग्रेस ने बताया बदले की... Sambhal News: आचार्य प्रमोद कृष्णम को बब्बर खालसा से जुड़ी धमकी, विदेशी नंबर से ऑडियो कॉल; गृह मंत्र... Roorkee News Today: रुड़की में दोहरे हत्याकांड से सनसनी, गांव में भारी पुलिस बल तैनात; एसएसपी बोले- ... Election Commission Reforms: चुनाव आयोग में पारदर्शिता की नई पहल, SIR प्रोसेस, ECINet और अधिकारियों ...
देश

बदायूं में हैवानियत का मुख्य आरोपित सत्य नारायण गिरफ्तार, गांव में ही था छिपा

बदायूं। उत्तर प्रदेश के बदायूं जिले में महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के बाद हत्या की वारदात में मुख्य आरोपित सत्य नारायण को पुलिस ने गुरुवार रात गिरफ्तार कर लिया है। सोमवार को वह धर्म स्थल से फरार हो गया था। उसकी तलाश में पुलिस टीमें उत्तराखंड, बरेली, चंदौसी, कासगंज में दबिश देती रही थीं, जबकि वह उसी गांव में छिपा रहा। गुरुवार रात पुलिस को पता चला कि वह किसी चेले के घर में छिपा है। रात करीब 11 बजे दबिश देकर उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे शरण देने वाले युवक को भी पुलिस थाने लेकर आई है।

तत्कालीन एसओ समेत दो पर मुकदमा दर्ज : महिला से सामूहिक दुष्कर्म व हत्या के मामले में लापरवाही पाए जाने पर तत्कालीन एसओ राघवेंद्र प्रताप सिंह व हल्का दारोगा अमरजीत पर गुरुवार देर रात मुकदमा दर्ज करा दिया गया। दोनों पुलिसकर्मी सूचना के बावजूद रविवार को मौके पर नहीं पहुंचे थे। शासन से सख्ती होने के बाद गुरुवार देर रात एसएसपी के निर्देश पर दोनों के खिलाफ धारा 166 ए (महिला अपराध की सूचना के बावजूद तत्परता न बरतना, सही धाराओं में तुरंत रिपोर्ट दर्ज नहीं करना।) के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। एडीजी अविनाश चंद्र ने बताया कि जांच के लिए जोन स्तर पर भी चार सदस्यीय टीम गठित कर दी गई है। तत्कालीन एसओ और एक दारोगा पर मुकदमा दर्ज कराया गया है। दोनों ने सूचना के बावजूद लापरवाही बरती।

दो आरोपित पहले हुए गिरफ्तार : रविवार को उघैती क्षेत्र के एक गांव में रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका धर्मस्थल में पूजा करने गई थीं। वहीं महंत सत्यनारायण, उसके साथी वेदराम व जसपाल ने दुष्कर्म किया। महिला के निजी अंगों को लोहे की राड से चोट पहुंचाई, अधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ और बुधवार को वेदराम व जसपाल को गिरफ्तार कर लिया गया।

यह है घटनाक्रम : रविवार को उघैती क्षेत्र में रहने वाली आंगनबाड़ी सहायिका पूजा करने गई थीं। वहीं महंत सत्यनारायण, उसके साथी वेदराम व जसपाल ने दुष्कर्म किया। महिला के निजी अंगों को लोहे की राड से चोट पहुंचाई, अधिक रक्तस्राव होने से उनकी मौत हो गई थी। मंगलवार को पोस्टमार्टम रिपोर्ट में इसकी पुष्टि होने के बाद मुकदमा दर्ज हुआ और बुधवार को वेदराम व जसपाल को गिरफ्तार कर लिया गया। दोपहर को अलीगढ़ के इगलास में सत्य नारायण नाम के एक शख्स को पकड़ा गया। जांच में पता चला कि वह गुजरात का रहने वाला है, जिसके बाद छोड़ दिया गया। हालांकि गुरुवार रात को सत्य नारायण को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।

Related Articles

Back to top button