ब्रेकिंग
Bihar Crime News: कैमूर में जमीन के पैसों के विवाद में जिंदा जलाए गए फौजी की मौत, गुस्साए ग्रामीणों ... Gaya Pitru Paksha Mela 2026: गया में ऑनलाइन पिंडदान और टूरिज्म पैकेज पर विवाद, पंडा समाज ने जताई कड़... Nashik Illegal Tree Felling: नासिक में विज्ञापन बोर्ड के लिए काटे गए 50 से ज्यादा पेड़, विज्ञापन कंप... Ashirwad Ka Diya Campaign: पीएम मोदी के जन्मदिन पर वाराणसी से लेकर कोलकाता तक जलाए गए दीये, सीएम योग... Kurnool Ganesh Visarjan News: गणपति बप्पा को वापस मांगते हुए रोता दिखा बच्चा, वीडियो सोशल मीडिया पर ... Syrian Politics Update: बशर अल-असद के जाने के बाद नई संसद का ऐतिहासिक कदम; काउंटर-टेररिज्म कोर्ट को ... Japan Bear Crisis: जापान में क्यों बढ़ रहा है भालुओं का खतरा? सरकार ने उठाया बड़ा प्रशासनिक कदम US Russia Sanctions Bill: अमेरिका के नए प्रतिबंध बिल पर भड़का रूस; क्रेमलिन बोला- यूक्रेन शांति वार्... Shergarh Mathura News: हाईटेंशन लाइन से छुआ बोरिंग का पाइप, करंट लगने से तीन लोगों की दर्दनाक मौत और... DM Avinash Singh Action in Bareilly: राजस्व वसूली में गबन पर गाज, मीरगंज और फरीदपुर तहसील में प्रशास...
देश

दिल्ली एयरपोर्ट पर कोरोना वायरस की जांच के लिए 10 घंटे तक फंसे रहे यात्री

नई दिल्ली। कोरोना वायरस के नए स्वरूप (स्ट्रेन) के खौफ के बीच ब्रिटेन और भारत के बीच शुरू हुई विमान सेवा के जरिये शुक्रवार सुबह को 256 यात्री आइजीआइ एयरपोर्ट पर पहुंचे। एयर इंडिया की उड़ान से आए सभी यात्रियों की कोरोना जांच की गई। जांच की लंबी प्रक्रिया के चलते यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। आठ से दस घंटे तक यहां फंसे रहने वाले कई यात्रियों ने इंटरनेट मीडिया के माध्यम से अपनी व्यथा बताते हुए मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री से मदद मांगी और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जाहिर की।

हालांकि एयरपोर्ट प्रशासन का कहना है कि सब कुछ कड़े नियम के मुताबिक किया जा रहा था। यात्रियों की संख्या ज्यादा थी, इसकी वजह से थोड़ी देरी हुई। कई यात्रियों ने यहां से अलग-अलग राज्यों के लिए कनेक्टिंग फ्लाइट की टिकट करा रखी थी। देरी के कारण उनकी उड़ान भी छूट गईं। ब्रिटेन से पहुंचे यात्री संजीव ने बताया कि उन्हें यहां से कोच्चि के लिए उड़ान पकड़नी थी, लेकिन वह छूट गई।

दरअसल, कोरोना का नया स्ट्रेन आने के बाद गत दिनों भारत और ब्रिटेन के बीच संचालित सभी उड़ानों की सेवा बंद कर दी गई थी। इसके करीब दो हफ्ते बाद सरकार ने दोबारा से वहां की करीब 50 फीसद उड़ानों को दोबारा से शुरू करने की घोषणा की है। इसके तहत पहली उड़ान आइजीआइ एयरपोर्ट से बुधवार को ब्रिटेन के लिए रवाना हुई थी। वहीं, ब्रिटेन के लंदन से पहली उड़ान एयरपोर्ट पर शुक्रवार की सुबह करीब साढ़े 10 बजे पहुंची।

एयरोसिटी स्थित 11 होटलों को सरकारी क्वारंटाइन सेंटर में तब्दील किया गया है।

ब्रिटेन से आए यात्रियों को टर्मिनल से कोरोना जांच केंद्र तक ले जाने के लिए अलग से कारिडोर बनाया गया है, ताकि अन्य उड़ान के यात्रियों से उनका संपर्क न हो। एक-एक समूह में 10 से 15 यात्रियों को एयरपोर्ट पर बने कोरोना जांच सेंटर में ले जाया गया। यात्रियों की कोरोना जांच करने वाली जेनेस्टिंग लैब की निदेशक डा. गौरी अग्रवाल ने बताया कि वैसे तो जांच के लिए छह घंटे का समय तय है, लेकिन जांच के कड़े नियम के कारण थोड़ी देरी हुई।

Related Articles

Back to top button