ब्रेकिंग
गाजियाबाद के निवाड़ी में भीषण सड़क हादसा, ट्रक और बोलेरो की आमने-सामने की टक्कर में 3 की मौत व कई घा... अयोध्या राम मंदिर ट्रस्ट में चंदा विवाद के बाद बड़ा बदलाव, IITian जगदीश आफले बने पहले सचिव NEET पेपर लीक मामले में CBI का बड़ा एक्शन, स्पेशल फास्ट ट्रैक कोर्ट में 13 आरोपियों के खिलाफ 20 हजार... जंतर-मंतर पहुंचे निलंबित सिपाही शेर सिंह का नया वीडियो वायरल, अधिकारियों द्वारा 'हिस्ट्रीशीटर' बताए ... दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला: ‘दिल्ली लक्ष्मी योजना’ को कैबिनेट मंजूरी, महिलाओं को हर माह मिलेंगे ₹2,5... सावन मास को लेकर महाकाल मंदिर में भस्म आरती का समय बदला, रोजाना सुबह 3 बजे और सोमवार को 2:30 बजे खुल... रुद्रप्रयाग में मूसलाधार बारिश से बिगड़े हालात, शिल्ली के पास भूस्खलन से रुद्रप्रयाग-गौरीकुंड हाईवे ... पूर्वी दिल्ली की गीता कॉलोनी में अचानक झुकी 4 मंजिला जर्जर इमारत! खाली कराया गया, MCD ने घोषित किया ... UP चुनाव 2027 के लिए BSP का बड़ा दांव! आकाश आनंद 10 अगस्त से सादाबाद से शुरू करेंगे चुनावी अभियान बांसवाड़ा में भीषण सड़क हादसा! सेंट पॉल स्कूल की वैन खड़े ट्रक से टकराई; 1 मासूम की मौत, 8 बच्चे गंभ...
देश

नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने की तैयारियां शुरू, PM मोदी की अध्यक्षता में बनी समिति

नई दिल्ली। देश इस साल नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वीं जयंती समारोह मनाने जा रहा है। इसको लेकर सरकार ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। इसको लेकर सरकार की ओर से एक उच्च स्तरीय समिति बनाई गई है, जिसकी अध्यक्षता पीएम नरेंद्र मोदी करेंगे। संस्कृति मंत्रालय ने आज इसको लेकर जानकारी दी। संस्कृति मंत्रालय के मुताबिक, पीएम नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में एक उच्च स्तरीय समिति का गठन नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125 वीं जयंती के उपलक्ष्य में किया गया है। उच्च स्तरीय समिति 23 जनवरी, 2021 से शुरू होने वाली एक साल के स्मृति समारोह की गतिविधियों को लेकर फैसला करेगी।

कोलकाता में रहेंगे पीएम मोदी

पीएम नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती समारोह के मौके पर बंगाल में रहेंगे। पीएम नरेंद्र मोदी नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 125वें जयंती समारोहों की शुरुआत 23 जनवरी को कोलकाता के ऐतिहासिक ‘विक्टोरिया मेमोरियल हॉल’ से करेंगे। कोरोना महामारी के बीच पीएम मोदी का यह पहला कोलकाता दौरा होगा।

पीएम मोदी ने बीते दिनों नेताजी की भतीजी चित्रा घोष के निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की थी और उनके योगदान को याद किया था. बता दें पीएम नरेंद्र मोदी ने खुद ट्वीट कर कहा था कि नेताजी सुभाष बोस की बहादुरी जगजाहिर है। हम इस प्रतिभाशाली विद्वान, सैनिक और महान जन नेता की 125 वीं जयंती जल्द ही मनाने जा रहे हैं।

1943 में पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने की घटना

इससे पहले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने नेताजी सुभाष चंद्र बोस के 1943 में पोर्ट ब्लेयर में तिरंगा फहराने की घटना का किया था। उन्होंने कहा कि भारतवासियों के लिए यह विशेष दिन है जो हर भारतीय की याद में रहता है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- 30 दिसंबर 1943 हर भारतीय की याद में एक ऐसा दिन, जब वीर नेताजी सुभाष बोस ने पोर्ट ब्लेयर में तिरंगे को फहराया था। इस विशेष दिन की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर मैं पोर्ट ब्लेयर गया था और तिरंगे को फहराने का सम्मान प्राप्त किया था।

Related Articles

Back to top button