ब्रेकिंग
CGSSB Lecturer Vacancy 2026: 8 विषयों में होगी शिक्षकों की भर्ती; 29 नवंबर को संभावित परीक्षा, व्याप... Durg Crime News: कॉलेज की फीस भरने के लिए बने चैन स्नेचर; दुर्ग में इंजीनियरिंग के दो छात्र-छात्रा ग... Korba News: छोटे भाई को बचाने भालू से भिड़ा बड़ा भाई! छातीबहार के जंगल में हादसा, एनजीओ की लापरवाही ... Janjgir Gambling Raid: बनारी में सूने मकान में चल रहा था हाई-प्रोफाइल जुआ; पुलिस ने निकाला कारोबारिय... Durg Cylinder Theft Case: 36 भरे एलपीजी सिलेंडर चोरी करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे; खरीदने वाल... Lesliganj Robbery Attempt: ग्राहक सेवा केंद्र में घुसे दो हथियारबंद लुटेरे; मां-बेटे ने जमकर की धुना... Karma Puja 2026: मांदर की थाप पर थिरका झारखंड; करमा पर्व की पूर्व संध्या पर रांची में सांस्कृतिक कार... State Level Nehru Hockey Tournament: रांची में सिमडेगा का दबदबा; अंडर-17 में सिमडेगा और अंडर-15 में ... Ranchi News: त्योहारों पर जरूरी सामानों की न हो किल्लत; रांची चैंबर ने एसएसपी से मांगी नो-एंट्री समय... Jhasa vs Yogendra Sau: हजारीबाग सीओ से बदसलूकी मामले में भड़का प्रशासनिक सेवा संघ; डीसी से की कार्रव...
देश

कृषक सुरक्षा अभियान का शुभारंभ, नड्डा बोले- बंगाल में भाजपा का आना तय

कोलकाता। बर्द्धमान में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी.नड्डा ने रैली को संबोधित करते हुए कहा कि आपने जिस गर्मजोशी से मेरा स्वागत किया और जिस गर्मजोशी के साथ आप इतनी बड़ी संख्या में यहां उपस्थित हुए हैं, ये बताता है कि आपने तय कर लिया है कि ममता का जाना निश्चित है और भाजपा का आना तय है। नड्डा ने पूर्व बर्द्धमान के कटवा में कृषक सुरक्षा अभियान का उद्घाटन किया। जिसमें फसल बीमा योजना एवं कृषक सम्मान निधि और किसानों की उपेक्षा का उल्लेख किया गया। एक मुट्ठी चावल संग्रह अभियान को लेकर किसानों को कपड़े का थैला प्रदान किया गया।

गौरतलब है कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एक घंटा देर अंडाल एयरपर्ट पर पहुंचे वे हेलिकॉप्‍टर से राधा गोविंद मंदिर पहुंचे, जहां कैलाश विजयवर्गीय, मुकुल राय, राहुल सिन्हा आदि ने नेताओं ने उनके स्‍वागत के लिए वहां मौजूद थे। उन्होंने कुछ दूर पैदल चल कर वहां मौजूद लोगों का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया। हेलिपैड से वे पैदल ही मंदिर गए, जहां लोगों की भीड़ उमड़ी रही।  मंदिर में सुरक्षा का व्यापक बंदोबस्त था। जहां मंदिर में कैलाश विजयवर्गी, एसएस अहलूवालिया, बाबुल सुप्रियो, मुकुल राय आदि पहुंचे। शंख बजाकर पूजा अर्चना हुई। मंदिर से पूजा अर्चना कर निकले और सड़क मार्ग से जगदानंदपुर सभा स्थल के लिए रवाना हो गए।

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पूर्व बर्द्धमान जिले का दौरा करेंगे। कटवा के जगदानंदपुर में सभा होगी एवं बर्द्धमान में रोड शो होगा। जिसके कारण बर्द्धमान से लेकर कटवा तक पूरा इलाका भाजपा के झंडा से पट गया है। सुबह से ही भाजपाइयों का सभास्थल पर पहुंचना भी शुरु हो गया है। भाजपा अध्यक्ष पहले अंडाल एयरपोर्ट पर पहुंचेंगे। वहां से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दिलीप घोष, सांसद बाबुल सुप्रियो, एसएस अहलूवालिया हेलिकाप्टर से राष्ट्रीय अध्यक्ष के साथ कटवा के लिए रवाना होंगे।

जेपी नड्डा जगदनंदपुर गांव में घर-घर जाकर ‘एक मुट्ठी चावल संग्रह’ अभियान की शुरुआत करेंगे। वे दिन भर बर्धमान जिले में किसानों के साथ ही बिताएंगे।’’ भाजपा नेता ने बताया कि इस कार्यक्रम के तहत 2021 विधानसभा चुनाव से पहले पार्टी राज्य के 73 लाख किसानों के घर-घर पहुंचेगी। उन्होंने कहा, ‘‘एक मुट्ठी चावल संग्रह अभियान भाजपा के लिए किसानों की प्रतिबद्धता को प्रदर्शित करता है। नड्डा का फिर जगदनंदपुर गांव में ही दोपहर एक किसान परिवार के घर दोपहर का भोजन करने का कार्यक्रम है।’’ नड्डा का यह कार्यक्रम ऐसे समय में हो रहा है जब दिल्ली की विभिन्न सीमाओं पर केंद्र के तीन कृषि कानूनों के खिलाफ किसानों का प्रदर्शन पिछले चार सप्ताह से जारी है।

 भोजन के लिए तैयार किए खास व्‍यंजन

 भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा शनिवार को बंगाल के दौरे पर आ रहे हैं। वे कटवा के जगदानंदपुर मुस्थसुली गांव के ग्रामीण मथुरा मंडल के घर दोपहर का भोजन करेंगे। भाजपा अध्यक्ष मथुरा परिवार के घर अतिथि होंगे, इस कारण मथुरा, उनकी पत्नी व परिवार के सदस्य सुबह साढ़े तीन बजे से ही भोजन की तैयारी में लग गए। परिवार वालों में भी काफी उत्साह देखने को मिला। मथुरा मंडल की पत्नी मानवी मंडल ने बताया कि मिनी केट चावल, मूंग दाल, सरसों फूल का बड़ा, फूल गोभी की सब्जी, बैंगन भाजा, स्पेशल बैगनी, आलू भाजा, टमाटर चटनी, पायल, खजूर गुड़ का रसगुल्‍ला मेनू में रहेगा। हमें अच्छा लग रहा है, काफी आनंद है, यहां पानी का कष्ट है। घर में रंगोली भी बनाई गई है। जेपी नड्डा के दौरे को लेकर पुलिस की ओर से भी सुरक्षा का भी कड़ा प्रबंधन था। मथुरा मंडल के घर के आसपास भी काफी संख्या में पुलिस जवानों को तैनात किया है। मथुरा मंडल को भाजपा समर्थक माना जाता है। मथुरा मंडल ने कहा कि चार दिन पहले भाजपा अध्यक्ष के लिए भोजन का प्रस्ताव मिला था, जेपी नड्डा को टीवी में देखता था, वे हमारे घर आकर भोजन करेंगे, यह सुनकर काफी उत्साहित हुआ। भाजपा की ओर से घर की रंगाई एवं सजाने की व्यवस्था की गई। अपने ही खर्च से खुद की क्षमता के अनुसार तैयारी कर रहे हैं। मथुरा की तीन बेटी है, जिसमें दो की शादी हो गई है।

क्लॉक टॉवर से लॉर्ड कर्जन गेट तक एक रोड शो 

    इसके बाद नड्डा दोपहर 3:10 बजे से बर्धमान क्लॉक टॉवर से लॉर्ड कर्जन गेट तक एक रोड शो भी करेंगे। रोड शो के बाद उनका शाम 4:20 बजे से बर्धमान के सर्वमंगला मंदिर में दर्शन पूजन का कार्यक्रम है। तय कार्यक्रम के मुताबिक नड्डा एकदिवसीय दौरे के अंत में शाम 5:30 बजे बर्धमान में एक पत्रकार वार्ता को भी संबोधित करेंगे और उसके बाद पार्टी की कोर कमिटी के सदस्यों के साथ बैठक पर विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा करेंगे। ज्ञात हो इसी साल के मध्य में पश्चिम बंगाल विधानसभा के चुनाव होने हैं। पार्टी ने वहां की सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस की सरकार को उखाड़ फेंकने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रखा है। लोकसभा चुनाव में राज्य की 18 सीटों पर जीत हासिल करने के बाद भाजपा का उत्साह और बढ़ा हुआ है। राज्य में चुनाव अभियान को धार देने के लिए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी हर महीने राज्य का दौरा करने वाले हैं।

Related Articles

Back to top button