ब्रेकिंग
भारत और चेक गणराज्य के रक्षा संबंधों को नई मजबूती: सेना प्रमुख जनरल धीरज सेठ के आधिकारिक दौरे से सैन... तेलंगाना हाईकोर्ट का स्पष्ट फैसला: सिर्फ लंबे समय तक अलग रहने और शादी टूटने भर से नहीं मिल जाता कानू... अरुणाचल प्रदेश के दो दिवसीय दौरे पर ईटानगर पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह: कहा- केंद्र की योजनाओं से चीन... भारत और नेपाल के बीच रेल कनेक्टिविटी को मिलेगा बढ़ावा: भगवान राम की नगरी अयोध्या और माता सीता के धाम... भागलपुर में अनोखा और हैरान करने वाला मामला: प्रेम प्रसंग के चलते प्रेमी संग भागी बेटी से नाराज पिता ... गोरखपुर में PDA रथयात्रा के दौरान किशोर की मौत का मामला गरमाया: सीएम योगी के आश्वासन के बीच सपा ने प... बिहार के मोतिहारी में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: ग्राम कचहरी के सरपंच पर दो नाबालिग लड़कों ... उत्तर प्रदेश के जालौन में दर्दनाक हादसा: उरई के शांतिनगर मोहल्ले में खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर में... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 से पहले एनडीए में शुरू हुई सीटों की खींचतान: आजमगढ़ की अतरौलिया समेत 4 सीटो... यूपी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए समाजवादी पार्टी ने कसी कमर: 'इंडिया' गठबंधन में सीट बंटवारे पर बातची...
देश

PM मोदी राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव को करेंगे संबोधित, युवाओं को मिलेगा विचार रखने का मौका

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 12 जनवरी को सुबह 10:30 बजे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए दूसरे राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव के आयोजन को संबोधित करेंगे। समारोह के दौरान तीन राष्ट्रीय विजेता भी अपने विचार व्यक्त करेंगे। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निशंक सहित अन्य लोग भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे।

राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव (एनवाईपीएफ) का उद्देश्य 18 से 25 वर्ष के बीच के युवाओं की आवाज़ को सुनना है। राष्ट्रीय युवा संसद महोत्सव 31 दिसंबर, 2017 को प्रधानमंत्री द्वारा ‘मन की बात’ में दिए गए विचार पर आधारित है।

इस विचार से प्रेरणा लेते हुए पहला एनवाईपीएफ 12 जनवरी से 27 फरवरी, 2019 तक ‘न्यू वॉयस ऑफ द न्यू इंडिया और फाइंड सॉल्यूशंस एंड कंट्रिब्यूट टू पॉलिसी’ थीम के साथ आयोजित किया गया था। इस दौरान कार्यक्रम में कुल 88,000 युवाओं ने भाग लिया था।

दूसरा एनवाईपीएफ 23 दिसंबर, 2020 को वर्चुअल मोड के माध्यम से लॉन्च किया गया था। पहले चरण में देश भर के 2.34 लाख युवाओं ने भाग लिया। 1 से 5 जनवरी तक वर्चुअल मोड के माध्यम से राज्य युवा संसदों द्वारा इसका अनुसरण किया गया।

दूसरे एनवाईपीएफ का फाइनल 11 जनवरी को संसद के सेंट्रल हॉल में होगा। उन्नीस राष्ट्रीय विजेताओं को राज्यसभा सांसद रूपा गांगुली, लोकसभा सांसद परवेश साहिब सिंह और पत्रकार प्रफुल्ल केतकर के राष्ट्रीय जूरी के सामने बोलने का अवसर मिलेगा। शीर्ष तीन विजेताओं को 12 जनवरी को होने वाले समारोह में प्रधानमंत्री के सामने बोलने का अवसर मिलेगा।

हरसाल मनाए जाने वाला राष्ट्रीय युवा महोत्सव इस बार 12 से 16 जनवरी तक आयोजित किया जाएगा। कोरोना महामारी के कारण युवा महोत्सव वर्चुअल आयोजित किया जा रहा है। इस साल के त्योहार का विषय ‘युवा- उत्सव नए भारत का’ है, जो बताता है कि युवा नए भारत के उत्सव को जीवंत करते हैं।

Related Articles

Back to top button