ब्रेकिंग
Dhamtari Maratha Community: मराठा पारा में जीवंत हुई सदियों पुरानी संस्कृति; महालक्ष्मी पूजा में उमड... Chhattisgarh CM Visit: रायगढ़ के बनोरा आश्रम में सीएम साय ने खाया पंगत में प्रसाद; 8 एकड़ में बने आध... Ranchi TB Free Mission: टीबी मुक्त झारखंड के लिए NHM की बड़ी पहल; 350 NCC कैडेट्स बने 'माई भारत वॉलि... Katras Coalfield Threat: धनबाद में भू-धंसान प्रभावित परिवारों को अटल क्लिनिक में मिली शरण; बेलगड़िया... Surender Koli Death Mystery: हरिद्वार में मृत मिले सुरेंद्र कोली को लेकर पीड़ित परिवार का आरोप, 'जान... FDA Alert Maharashtra: इंदौर की कंपनी द्वारा निर्मित पैरासिटामोल व टेल्मिसर्टन टैबलेट्स की जांच रिपो... Beneshwar Dham News: डूंगरपुर में भारी बारिश से टापू बना प्रसिद्ध बेणेश्वर धाम; त्रिवेणी संगम उफान प... Maharashtra Railway Infrastructure: मुकुटबन-गडचांदूर के बीच बनेगी 38 किमी नई रेल लाइन; ₹493 करोड़ की... UP Crime & Accident News: तेज रफ्तार कार बिजली के खंभे और पेड़ से टकराई, दो दोस्तों की दर्दनाक मौत स... Surender Koli Suicide News: निठारी कांड के चर्चित आरोपी सुरेंद्र कोली की संदिग्ध मौत, हरिद्वार में ल...
देश

उत्‍तर प्रदेश के होमगार्डों के लिए बड़ी खबर, अब NIC से ऑटो जेनरेट होगा वेतन; दर्ज होगी हाजिरी

लखनऊ। थाने-कोतवाली, सरकारी और गैर सरकारी संस्थानों में ड्यूटी कर रहे होमगार्डों की हाजिरी अब सीधे एनआइसी (नेशनल इन्फार्मेटिक्स सेंटर) पर ऑनलाइन दर्ज होगी। हाजिरी के साथ ही उनका मानदेय भी ऑटो जनरेट होगा। होमगार्ड जवानों को हाजिरी से संबंधित आपत्ति भी दो दिन के अंदर एनआइसी पर ही दर्ज भी करा सकेंगे। उनकी आपत्ति की सुनवाई होगी।

बीते साल हुए होमगार्ड जवानों के फर्जी मस्टर रोल जनरेट कर वेतन घोटाले के बाद इसे लागू किया गया है। जनवरी में पायलट प्रोजेक्ट के तहत बाराबंकी जिला से इसका परीक्षण किया जा रहा है। इसके बाद सभी 75 जनपदों में व्यवस्था लागू की जाएगी।

होमगार्ड अपनी प्रति दिन उपस्थिति एनआइसी पर सीधे समयानुसार दर्ज कर सकेंगे। इसके अलावा अगर ड्यूटी रहते हुए भी किसी कारण से उनके पर्वेक्षक अधिकारी ने उन्हें अनुपस्थित कर दिया है तो होमगार्ड उस पर सीधे आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। इसके लिए होमगार्ड जवान से लेकर नोडल, वैतनिक हवलवादर, बीओ और पीसी के पास भी अपनी लॉगइन आइडी होगी। जवानों की उपस्थिति- अनुपस्थिति और एनआइसी के जरिए जिला कमांडेंट से लेकर मंडल, मुख्यालय और शासन स्तर पर बैठे अधिकारी देख सकेंगे। इस व्यवस्था से होमगार्ड जवानों का शोषण नहीं होगा।

होमगार्ड जवानों की संख्या, ड्यूटी और मानदेय का ब्योरा 

  • सूबे में होमगार्डों की स्वीकृत संख्या : 1,18,348
  • सूबे में वर्तमान में होमगार्डों की संख्या करीब : 90 हजार
  • नियमित ड्यूटी करने वाले होमगार्डों की संख्या करीब : 83 हजार
  • एक दिन का मानदेय, प्रति होमगार्ड : 702 रुपये

क्‍या कहते हैं होमगार्ड मुख्यालय के डीआइजी ?

होमगार्ड मुख्यालय डीआइजी रणजीत सिंह ने बताया कि सभी होमगार्ड जवान अब एनआइसी पर अपनी उपस्थित और अनुपस्थिति के साथ ही आपत्ति भी दर्ज करा सकेंगे। उसी के आधार पर उनका वेतन भी ऑटो जेनरेट होगा। प्रमुख सचिव होमगार्ड अनिल कुमार द्वितीय के निर्देशन में इस पारदर्शी व्यवस्था की शुरुआत बाराबंकी से पायलट प्रोजेक्ट के तहत की जा रही है। जल्द ही सूबे के सभी जनपदों में इसे लागू किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button