ब्रेकिंग
अमृतसर में बॉर्डर पार ड्रग्स तस्करी पर बड़ा एक्शन, 160 करोड़ की हेरोइन के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार पठानकोट में मिनिस्टीरियल कर्मचारियों की दो दिवसीय हड़ताल, पेन और कंप्यूटर बंद रखकर जताया रोष— पांच द... नूरपुरबेदी के युवक की चमकी किस्मत, महज 140 रुपए की लॉटरी टिकट से जीता 1 लाख रुपए का बंपर इनाम पंजाब PCS परीक्षा परिणाम में धांधली पर तरुण चुघ का भगवंत मान सरकार पर तीखा हमला, CBI जांच की मांग अंबाला एयरफोर्स स्टेशन पर गृह मंत्री अमित शाह करेंगे लंच, मनोहर लाल और राव इंद्रजीत सिंह समेत कई दिग... हरियाणा के अंबाला छावनी में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का दौरा, जनसभा के दौरान मंत्री अनिल विज के ... फरीदाबाद के बीके सिविल अस्पताल में फर्जी विजिलेंस अधिकारी गिरफ्तार, सीएमओ को नौकरी से हटाने की दी थी... केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के अंबाला दौरे की तैयारियां पूरी, वायुसेना स्टेशन पर मुख्यमंत्री और मंत... पंचकूला के स्कूल में बच्ची से मारपीट मामला— जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड ने 8 वर्षीय आरोपी बच्चे को दी जमान... करनाल में अमित शाह का बड़ा ऐलान, सरकार एसआईआर पर संसद का विशेष सत्र बुलाने को तैयार— राहुल गांधी पर ...
देश

पिछले 24 घंटों में आए कोरोना के 16,311 मामले, करीब 2% एक्टिव केस बचे

नई दिल्ली। देश में कोरोना संक्रमण की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना के करीब 16 हजार नए मामले सामने आए हैं। देश में कोरोना वायरस मामलों की सक्रियता में भी कमी आ रही है। अभी देश में करीब 2 फीसद एक्टिव केस ही बचे हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के ताजा आंकड़ों के अनुसार, देश में पिछले 24 घंटों में कोविड-19 के 16,311 नए मामले सामने आए हैं। इस दौरान देश में कोरोना वायरस के कारण 161 लोगों की मौत हुई है।

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार, देश में कोरोना के अब तक 1 करोड़ 4 लाख 66 हजार 595 मामले सामने आ चुके हैं। हालांकि, इसमें से करीब 1.1 करोड़ लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना संक्रमण से अब तक 1 करोड़ 92 लाख 909 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना के एक्टिव केस फिलहाल 2 लाख 22 हजार 526 बचे हैं। भारत में कोरोना वायरस के कारण मौत का आंकड़ा 1 लाख 51 हजार 160 तक पहुंच गया है।

एक्टिव केस करीब 2 फीसद बचे

देश में कोविड-19 के एक्टिव केस में लगातार कमी आ रही है। बीते 24 घंटों में देश में कोरोना के 809 सक्रिय केस कम हुए हैं। इससे एक्टिव दर करीब 2.13% ही रह गई है। देश में बीते 24 घंटों में कोरोना संक्रमण से 16,959 लोग ठीक हुए हैं। इससे रिकवरी दर 96.43% हो गई है। भारत की कोविड-19 मृत्यु दर फिलहाल 1.44% है।

देश में अब तक 18 करोड़ से ज्यादा टेस्ट

देश में कोरोना की जांच का आंकड़ा भी बढ़ रहा है। देश में 18 करोड़ से ज्यादा सैंपलों की कोरोना जांच की जा चुकी है। भारतीय चिकित्सा अनुसंधान परिषद (Indian Council of Medical Research, ICMR) की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक, देश में रविवार(10 जनवरी) तक 18,17,55,831 सैंपलों की जांच हो चुकी है, जिनमें से 6,59,209 टेस्ट कल किए गए हैं।

Related Articles

Back to top button