ब्रेकिंग
Jaipur Murder Case: जयपुर में पत्नी और 3 बेटियों का हत्यारा राहुल झा गिरफ्तार, खाटूश्यामजी और रींगस ... US-China Tension: चीन ने ईरान को दी थी अमेरिकी एयरबेस की सैटेलाइट तस्वीरें? जॉर्डन हमले में 3 US सैन... Ganga Aarti in London: लंदन में टेम्स नदी के किनारे पहली बार हुई भव्य गंगा आरती, दीपों से जगमगाया कि... BSF Rescue Operation: सीमा सुरक्षा बल के जवानों ने बचाई 10 बांग्लादेशी नागरिकों की जान, 30 दिन के नव... Belagavi Murder News: कर्नाटक में 2 महीने से लापता महिला का गन्ने के खेत में मिला कंकाल, प्रेमी ने ब... Delhi Metro Arpan Kendra: पुराने कपड़ों से मिलेगा छुटकारा, दिल्ली मेट्रो के 10 स्टेशनों पर खुले अर्प... UCC in India: उत्तराखंड और गुजरात के बाद अब 21 राज्यों की बारी, अमित शाह ने सेवा संकल्प अभियान के दौ... Chhath Puja Special Trains: दुर्गापूजा, दिवाली और छठ पर चलेंगी 18 स्पेशल ट्रेनें; दिल्ली-भागलपुर के ... Raebareli Murder Case: रायबरेली में प्रधान के बेटे की पीट-पीटकर हत्या, प्रेमिका ने फोन कर बुलाया; पत... UP PCS Transfer News: काशी विश्वनाथ मंदिर CEO विश्व भूषण मिश्र का ट्रांसफर, बने UPSSSC के नए उपसचिव;...
देश

मृत्यु प्रमाण पत्र पाने को भटक रहे जिदा जले लोगों के स्वजन

छिबरामऊ: असमय बस हादसे में खो चुके स्वजन के मृत्यु प्रमाण पत्र जारी करवाने को लोग अधिकारियों के चक्कर लगाने हैं। मामला जिला उद्यान अधिकारी व प्रभारी बीडीओ के सामने पहुंचा। उन्होंने गंभीरता दिखाई। सचिव को प्रपत्रों की पुष्टि कर अविलंब प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए।

सोमवार को जिला फर्रुखाबाद पोस्ट कंधरापुर के गांव उगरापुर निवासी रईस अहमद विकास खंड कार्यालय पहुंचे। उन्होंने बताया कि छोटे भाई लईक अहमद, भाई की पत्नी शायदा बेगम, पुत्री सादिया परवीन एवं पुत्र शान अहमद व मुहम्मद सैफ बस से जयपुर जा रहे थे। 10 जनवरी 2020 को गांव घिलोई के सामने बस व ट्रक में टक्कर हो गई थी। बस हादसे में परिवार के लोगों की जलकर मौत हो गई थी। डीएनए से इनकी जांच हुई। नवंबर 2020 में रिपोर्ट प्राप्त हो गई। 30 नवंबर 2020 को पुलिस ने स्वजनों के अवशेष भी दे दिए। इनका विधि अनुसार अंतिम संस्कार कर दिया गया। इसके बाद से वह भाई सहित परिवार के सदस्यों के मृत्यु प्रमाण पत्र पाने के लिए भटक रहे हैं। इसी प्रकार जिला कासगंज थाना गंजडुंडवारा के पूररब थोक निवासी नाजिम ने बताया कि उनकी पत्नी नूरी व पुत्री सामिया की घिलोई में बस हादसे में जलकर मृत्यु हो गई थी। मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने के लिए सभी प्रपत्र ग्राम पंचायत अधिकारी घिलोई के पास जमा कर दिए। अब तक प्रमाण-पत्र जारी नहीं किया गया है। पीड़ित इस मामले को लेकर एसडीएम छिबरामऊ के पास पहुंचे। उन्होंने बीडीओ छिबरामऊ को प्रमाण पत्र जारी कराने के लिए निर्देशित किया। मामला जिला उद्यान अधिकारी व प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी के सामने पहुंचा। उन्होंने डीएनए रिपोर्ट होने के बाद भी प्रमाण पत्र जारी होने में देरी पर आश्चर्य जताया। सचिव को प्रमाण पत्र जारी करने के लिए निर्देशित किया। प्रभारी बीडीओ मनोज कुमार चतुर्वेदी ने बताया कि सचिव को प्रपत्रों का मिलान कर प्रमाण पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए हैं। पीड़ित परिवारों को अब प्रमाण पत्र के लिए भटकना नहीं पड़ेगा।

Related Articles

Back to top button